प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान की अमेरिका-इजरायल को चेतावनी

ईरान की अमेरिका-इजरायल को चेतावनी, ऊर्जा ठिकानों पर हमले के गंभीर परिणाम होंगे

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के 14वें दिन ईरान ने चेतावनी दी कि तेल ढांचे पर हमला हुआ तो मध्य पूर्व में ऊर्जा ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई होगी।

ईरान की अमेरिका-इजरायल को चेतावनी ऊर्जा ठिकानों पर हमले के गंभीर परिणाम होंगे

Energy Security |

तेहरान। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का आज 14वां दिन रहा। ईरान के सैन्य मुख्यालय खातम अल-अनाबिया ने चेताया है कि अगर अमेरिका-इजराइल ने ईरान के तेल अवसंरचना को निशाना बनाया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ईरान भी मध्य पूर्व में मौजूद उनके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा।

ऊर्जा ठिकानों पर हमले को लेकर सख्त चेतावनी

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों या बंदरगाहों पर सीमित हमला भी किया गया तो गंभीर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा, 'हम हमलावर सरकार और उसके सभी सहयोगियों को चेतावनी देते हैं कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और बंदरगाहों पर जरा सा भी हमला हुआ तो हमारी तरफ से बहुत ही जोरदार जवाब दिया जाएगा। ईरान की जवाबी कार्रवाई से विनाश होगा।'

अमेरिका और इजरायल को खुली धमकी

अमेरिका और इजरायल को खुली धमकी वाले बयान में कहा गया, 'ऐसी आक्रामकता की स्थिति में इस क्षेत्र के सभी तेल और गैस बुनियादी ढांचे, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों की भी संपत्ति है, उन सबको जलाकर नष्ट कर दिया जाएगा।'

बढ़ते तनाव के बीच आया बयान

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और इस संघर्ष के चलते व्यापक पैमाने पर हमले हो रहे हैं।

ईरान की सुरक्षा परिषद की भी चेतावनी

अमेरिका-इजरायल के हमलों को लेकर तेहरान ने बड़ी धमकी दी है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि ईरान के बिजली ढांचे पर हमले से पूरे क्षेत्र को खतरा पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़े: इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान गिरा

https://www.primenewsnetwork.in/world/us-refueling-aircraft-crashes-in-iraq/148990

Related to this topic: