प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गल्फ़ पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज़ कंपनी पर हमला

बहरीन के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर ईरान का ड्रोन हमला, कई यूनिट्स में लगी आग

ईरानी ड्रोनों ने रविवार को बहरीन की गल्फ़ पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज़ कंपनी पर हमला किया है। इससे कई ऑपरेशनल यूनिट्स में आग लग गई है।

बहरीन के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर ईरान का ड्रोन हमला कई यूनिट्स में लगी आग

Iranian Drone Strikes Hit Bahrain Petrochemical Plant |

मनामा (बहरीन)। ईरानी ड्रोनों ने रविवार को बहरीन की गल्फ़ पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज़ कंपनी पर हमला किया है। इससे कई ऑपरेशनल यूनिट्स में आग लग गई है। बहरीन न्यूज़ एजेंसी का हवाला देते हुए अल जज़ीरा ने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मिडल ईस्ट में बढ़ता तनाव

इन्वेंट्री को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मिडल ईस्ट के देशों के बीच तनाव और लड़ाई बढ़ती जा रही है और हालिया घटना इसी का हिस्सा है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में जब ईरान ने पलटवार किया जिसके लपेट में पश्चिम एशिया के अन्य देश भी आ गए हैं।

कुवैत में बिजली और जल संयंत्रों पर ड्रोन हमला

इससे पहले कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्रों पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद कुवैत में बिजली उत्पादन की दो यूनिट्स बंद कर दी गईं। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-rejects-trumps-48-hour-ultimatum-refuses-to-yield/154673

ईरान ने ठुकराया ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- झुकने वाला नहीं

Related to this topic: