प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

आसिफ के बयान पर भड़का इजरायल..

आसिफ के बयान पर भड़का इजरायल, कहा - देश को 'कैंसरग्रस्त' बताना अस्तित्व पर हमला

तेल अवीव। इजरायल ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी फटकार लगाई है। उसने पाकिस्तान के...

आसिफ के बयान पर भड़का इजरायल कहा - देश को कैंसरग्रस्त बताना अस्तित्व पर हमला

आसिफ के बयान पर भड़का इजरायल, कहा - देश को 'कैंसरग्रस्त' बताना अस्तित्व पर हमला |

तेल अवीव। इजरायल ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी फटकार लगाई है। उसने पाकिस्तान के मध्यस्थता के तरीके की भर्त्सना की है और उन आतंकवादियों के खिलाफ स्वयं अपना बचाव करने का संकल्प लिया, जो इजरायल को ध्वस्त करना चाहते हैं। आसिफ के इस बयान पर कि यहूदी राष्ट्र 'कैंसरग्रसत' है,कड़े शब्दों में प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए इजराइल के विदेशमंत्री गिडियोन सा'र ने इसे इजराइल का विनाश करार दिया।

इजरायल इस यहूदी विरोधी बयान के प्रति गंभीर है, वह भी उस सरकार द्वारा जो शांति के लिए मध्यस्थता का दावा करता है। यहूदी राष्ट्र को 'कैंसरग्रस्त' करार देने का मतलब है-उसके विनाश का आह्वान करना। विदेशमंत्री गिडियोन सा'र ने 'एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा-
इजरायल उन आतंकवादियों से अपना बचाव करेगा जो उसका विनाश चाहते हैं। इजरायल का यह बयान खवाजा आसिफ के बयान के  'एक्स' पर आने के बाद आया है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजराइल में हंगामा हो रहा है। इजराइल प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे इजराइल के अस्तित्व पर सीधा हमला बताया। इजराइल ने साफ कहा कि मिटाने जैसी भाषा बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी। कई अन्य नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि हंगामा बढ़ने के बाद रक्षामंत्री ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया है।

ईरान-अमेरिका बातचीत से ठीक पहले पाकिस्तान के इस बयान से उसकी मध्यस्थ की भूमिका पर सवाल उठा रहा है। इजराइल ने कहा है कि मिटाने के पाकिस्तान के बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही नेतन्याहू ने पाकिस्तान के मध्यस्थ होने की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: