विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुललतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।
मनामा (बहरीन)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुललतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए गहरी सराहना की और कहा, "हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही, क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।"
कतर में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा
इससे पहले, रविवार को दोहा में अपनी कई देशों की यात्रा के दौरान जयशंकर ने कतर के अपने समकक्ष और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल-थानी से मुलाकात की, जिसमें दोनों पक्षों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में इस मुलाक़ात को "सुखद" बताया और खाड़ी देश में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कतरी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई। इनमें ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं।
छह देशों के दौरे पर जयशंकर, खाड़ी क्षेत्र पर विशेष फोकस
पोस्ट में लिखा कि, "आज दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल-थानी से मिलकर खुशी हुई। भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं, खासकर ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों की समीक्षा की। साथ ही, अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर भी चर्चा की।" विदेश मंत्रालय द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, अमेरिका और बेल्जियम की यात्रा पर हैं।
(यह खबर ANI से सीधे संपादित की गई है।)
यह भी पढ़ें: GSVM मेडिकल कॉलेज कानपुर में ₹25 करोड़ के मिनी स्टेडियम पर विवाद, स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर उठे सवाल