प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड में जिलों की मांग को लेकर एक बार फिर चर्चा ने पकड़ा जोर, विधानसभा सत्र में पुरोला से BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जिले की मांग उठाई
  • सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़िया, शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
  • LG तरनजीत सिंह संधू ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, दिल्ली के विकास और शासन से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
  • केरल में दौरा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेशनल हाईवे 66 का उद्घाटन समारोह में PM मोदी ने किया संबोधित, कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • लोकसभा की कार्यवाही जारी, सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, चर्चा के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा
  • दिल्ली को आज मिलेगा नया उपराज्यपाल, तरणजीत सिंह संधू आज लेंगे शपथ, दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल बनेंगे संधू
  • BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया गया व्हिप, आज सभी को सदन में उपस्थित के लिए कहा
  • दिल्ली में आज कांग्रेस CEC की बड़ी बैठक, केरल के उम्मीदवारों पर होगा मंथन, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे बैठक में रहेंगे मौजूद
  • दिल्ली में आज BJP कोर ग्रुप की अहम बैठक, पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन, अमित शाह और नितिन नवीन लेंगे उम्मीदवारों के नाम पर फैसला

होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्र के बीच हमला

होर्मुज स्ट्रेट के पास थाई कार्गो जहाज पर मिसाइल हमला, तीन क्रू लापता

होर्मुज स्ट्रेट के पास बुधवार को एक थाई झंडे वाले कार्गो जहाज पर मिसाइलों से हमला हुआ है। इसमें क्रू के तीन सदस्य लापता हो गए, जबकि 20 अन्य को ओमान की रॉयल नेवी ने बचा लिया है।

होर्मुज स्ट्रेट के पास थाई कार्गो जहाज पर मिसाइल हमला तीन क्रू लापता

Missile Attack on Thai Cargo Ship Near Hormuz Strait |

बैंकॉक (थाईलैंड)। होर्मुज स्ट्रेट के पास बुधवार को एक थाई झंडे वाले कार्गो जहाज पर मिसाइलों से हमला हुआ है। इसमें क्रू के तीन सदस्य लापता हो गए, जबकि 20 अन्य को ओमान की रॉयल नेवी ने बचा लिया है। बैंकॉक पोस्ट ने रॉयल थाई नेवी का हवाले से मामले की पुष्टि की है।

UAE से भारत आ रहे जहाज पर हमला

बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक, यह बल्क कैरियर मयूरी नारी, यूनाइटेड अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से भारत के गुजरात में कांडला पोर्ट के लिए निकला था, तभी सुबह करीब 10 बजे उस पर हमला हुआ। दो प्रोजेक्टाइल पानी की लाइन के ऊपर जहाज से टकराए, जिससे स्टर्न के पास और इंजन रूम में धमाके हुए और जहाज में आग लग गई। जहाज पर सभी 23 क्रू सदस्य थाई नागरिक थे। चालक दल के 20 सदस्य लाइफराफ्ट की मदद से जहाज से बाहर निकले जिन्हें बाद में ओमान की रॉयल नेवी बचा लिया और उन्हें सुरक्षित ओमान के खासब ले जाया गया।

height=688

तीन क्रू मेंबर्स के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अन्य तीन क्रू मेंबर्स के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। थाई कैरियर मयूरी नारी बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट में अनजान प्रोजेक्टाइल से टारगेट किए गए तीन जहाजों में से एक था जिसे सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। रॉयल थाई नेवी ने कहा कि वे बहरीन में कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज़ हेडक्वार्टर के ज़रिए रिस्पॉन्स को कोऑर्डिनेट कर रही है और बहरीन, यूएई और ओमान में थाई एम्बेसी के साथ मिलकर काम कर रही है।

height=688

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता है तेल और गैस सप्लाई का बड़ा हिस्सा

बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे ज़रूरी शिपिंग रूट्स में से एक है, जिससे दुनिया भर में तेल और गैस सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा गुज़रता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष ने इस इलाके में समुद्री गतिविधियों में रुकावट डाली है और कमर्शियल जहाजों के लिए सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-calls-oppositions-no-confidence-motion-regrettable/148587

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को अमित शाह ने बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण'

Related to this topic: