प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप ने कहा, मियामी सम्मेलन में नहीं बुलाएंगे

मियामी जी20 शिखऱ सम्मेलन  में द. अफ्रीका को न्योता नहीं

मियामी जी20 शिखऱ सम्मेलन  में द अफ्रीका को न्योता नहीं

मियामी जी20 शिखऱ सम्मेलन  में द. अफ्रीका को न्योता नहीं

ट्रंप अफ्रीका से नाराज

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगले साल मियामी में होने वाले जी20 शिखऱ सम्मेलन 2026 में उसे शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा श्वेत लोगों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों पर अत्याचार हो रहे हैं, उनकी खुले आम हत्याएं की जा रही हैं और उनकी जमीनें भी हड़पी जा रही हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में शिखऱ सम्मेलन में खाली कुर्सी को ही जी-20 की अध्यक्षता सौंप दी गई।
ट्रंप ने कहा कि अफ्रीका में डच. फ्रेंस, जर्मन सेटरल्स के वंशजों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन हो रहे हैं। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, मैंने कह दिया है कि 2026 के जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा। फ्लोरिडा की ग्रेट सिटी मियामी में शिखऱ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी हरकतों से जता दिया है कि वह जी-20 की सदस्यता के भी लायक नहीं है। इसलिए उसकी सभी पेमेंट और सब्सिडी रोकी जाएंगी।
ज्ञातव्य है कि अमेरिका ने जोहान्सबर्ग में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर भी नहीं किए थे। सोमवार को अमेरिका को जी-20 की अध्यक्षता मिल गई है। परंपरा यह है कि अध्यक्षता को सौंपने के लिए एक लकड़ी का हथौड़ा दिया जाता है।

रामाफोसा ने ट्रंप के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और उन्होंने कहा कि जोहान्सबर्ग में हुआ जी-20 शिखर सम्मेलन अहम था। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जी-20 में सहयोग की भावना से चलना चाहता है और इसलिए अमेरिकी राजदूत को अध्यक्षता की निशानी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप गलत जानकारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका पर भड़क रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः

मैं यहां सबसे गरीब पक्षकार के लिए हूं. अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनके लिए आधी रात तक यहां बैठूंगा : CJI सूर्यकांत

https://www.primenewsnetwork.in/india/cji-said-i-am-here-for-the-poorest-litigant/99202

Related to this topic: