Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को कहा कि अब कोलंबिया को अमेरिकी सब्सिडी नहीं मिलेगी. उन्होंने कोलंबिया पर ड्रग्स को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.
Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को कहा कि अब कोलंबिया को अमेरिकी सब्सिडी नहीं मिलेगी. उन्होंने कोलंबिया पर ड्रग्स को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. ट्रंप ने कहा कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो अवैध नशीली दवाओं के नेता हैं.
ट्रंप ने कहा कि कोलंबिया के राष्ट्रपति पूरे कोलंबिया में बड़े और छोटे खेतों में नशीली दवाओं के बड़े पैमाने पर उत्पादन को जोरदार तरीके से बढ़ावा दे रहे हैं. यह कोलंबिया में अब तक का सबसे बड़ा कारोबार बन गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि जहाज कैरिबियन ड्रग्स लेकर जा रहे थे. उस जहाज को अमेरिकी आर्मी ने गिरा दिया. दो आतंकियों को मार गिराया और दो को जिंदा पकड़ा है. इसके साथ ही इक्वाडोर और कोलंबिया वापस भेजने की बात कही थी.
'उत्पादन का उद्देश्य अमेरिका में भारी मात्रा में बेचना'
ट्रंप ने कहा, गुस्तावो पेट्रो इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, जबकि उन्हें अमेरिका से बड़े पैमाने पर भुगतान और सब्सिडी मिल रही है. आज के किसी प्रकार की कोई सब्सिडी कोलंबिया को नहीं दी जाएगी. इस नशीली दवाओं के उत्पादन का उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका में भारी मात्रा में बेचना है, जिससे मौत, विनाश और तबाही मचेगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, गुस्तावो पेट्रो एक कमजोर और बहुत अलोकप्रिय नेता हैं, जो अपने के प्रति अपनी बेवाब राय रखते हैं. वह मौत का खेल खेलना बंद करें, संयुक्त राज्य अमेरिका उनके लिए अपने दरवाजे बंद कर देगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-loss-match-cricket-australia/94665