प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मरने वालों में एक महिला भी शामिल

अफगानिस्तान में पाक का हवाई हमला, नौ बच्चे मारे गए

काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले में नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। है।

अफगानिस्तान में पाक का हवाई हमला नौ बच्चे मारे गए

अफगानिस्तान में पाक का हवाई हमला, नौ बच्चे मारे गए

मरने वालों में एक महिला भी शामिल

काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले में नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। है। 
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुहाजिद ने बताया पाकिस्तान ने रात में अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में आम नागरिकों के इलाकों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर हमला किया गया था, जिसमें कई जवानों की मौत हो गई थी। 
माना जा रहा है कि पाकिस्तान का यह हमला, पेशावर में हुए आत्मघाती हमले का जवाब है। 
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की तालिबान ने कड़ी निंदा की है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मौतों की जानकारी दी और पाकिस्तान के हमले को "अफगान संप्रभुता का बर्बर उल्लंघन" बताया है। उन्होंने कहा कि, "पाकिस्तानी हमलावर सेनाओं ने एक स्थानीय आम नागरिक के घर पर बमबारी की जिसमें दक्षिण-पूर्वी खोस्त प्रांत में नौ बच्चे (पांच लड़के और चार लड़कियां) और एक महिला शहीद हो गए।"
मुजाहिद ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कुनार और पक्तिका के सीमावर्ती इलाकों में और हवाई हमलों में चार और आम लोग घायल हो गए। पाकिस्तान ने मंगलवार के ऑपरेशन पर फिलहाल आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस्लामाबाद में सूत्रों ने बार-बार ऐसी कार्रवाइयों को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों को खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया हमला बताया गया है।

इसे भी पढ़ेंः

प्राइवेट महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव: नाइट शिफ्ट की अनुमति, दोगुना ओवरटाइम वेतन और 29 सेक्टरों में काम की छूट

https://www.primenewsnetwork.in/lifestyle/women-workers-get-night-shift-double-ot/98007

Related to this topic: