प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पेशावर में आटे की कीमतों में तेज बढ़ोतरी

पाकिस्तान में आटे का संकट गहराया, पेशावर में 20 किलो बैग 3,300 रुपये तक पहुंचा

पेशावर में आटे की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बीच 20 किलो मोटे आटे का बैग 3,300 रुपये तक पहुंच गया है। व्यापारियों पर जान-बूझकर कमी पैदा करने के आरोप लगे हैं।

पाकिस्तान में आटे का संकट गहराया पेशावर में 20 किलो बैग 3300 रुपये तक पहुंचा

Pakistan Flour Crisis Deepens as 20-Kg Bag Hits Rs 3,300 in Peshawar |

पेशावर (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के पेशावर में आटे की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बीच आटे की कमी का संकट गहराता दिख रहा है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 किलोग्राम मोटे आटे का बैग 3,300 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है, जबकि महंगे आटे का असर रोटी की कीमतों पर भी पड़ा है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने बाजार में जान-बूझकर कमी पैदा किए जाने का आरोप लगाया है, वहीं प्रशासन ने बड़े डीलरों और आटा गोदामों पर निगरानी बढ़ा दी है।

सब्सिडी वाला आटा खुले बाजार से गायब

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सब्सिडी वाला आटा खुले बाजार से लगभग गायब हो गया है, जिसके चलते कमर्शियल कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। महीन आटे का 20 किलोग्राम बैग 3,120 रुपये में बिक रहा है। वहीं, मोटे आटे का 80 किलोग्राम बैग 13,200 रुपये और चोकर का 20 किलोग्राम बैग 1,480 रुपये तक पहुंच गया है। कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बीच आटा डीलरों पर कुछ ही दिनों में करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाने की बात भी सामने आई है।

जान-बूझकर कमी पैदा करने के आरोप

कुछ व्यापारियों पर जान-बूझकर आटे की कमी पैदा करने के आरोपों के बाद कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने शहर के बड़े डीलरों और आटा गोदामों पर निगरानी शुरू कर दी है। इस संकट का सीधा असर तंदूरों पर भी पड़ा है। बेकर्स ने 50 ग्राम रोटी की कीमत 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

कई बाजारों में रोटी की बिक्री प्रभावित

खैबर बाजार, अशरफ रोड, कराची मार्केट, नमक मंडी और गवर्नमेंट कॉलेज चौक जैसे बाजारों में एक रोटी की बिक्री बंद होने की खबर है। इसके बजाय ग्राहकों को 40 रुपये में दो रोटियां दी जा रही हैं। निवासियों ने यह भी शिकायत की है कि रोटियों का वजन लगातार कम हो रहा है। नागरिकों की शिकायतों के बावजूद पेशावर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

नागरिकों ने तय कीमत और वजन लागू करने की मांग की

नागरिकों ने अधिकारियों से रोटी की तय कीमतों और वजन के मानकों को लागू करने की मांग की है। वहीं, खाद्य विभाग ने ऐसे आंकड़े जारी किए हैं, जिनके मुताबिक पूरे प्रांत में सब्सिडी वाला आटा अभी भी वितरित किया जा रहा है। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार, पिछले सप्ताह 1,611 एक्टिव डीलरों के जरिए सरकारी दरों पर 4,17,168 बैग सप्लाई किए गए। इनमें पेशावर डिवीजन को 1,01,955 बैग, मलाकंद को 1,20,737 और मरदान को 59,389 बैग मिले।

विभिन्न इलाकों में सब्सिडी वाले आटे की सप्लाई

रिपोर्ट के अनुसार, हजारा को 38,129, बन्नू को 12,588, डेरा इस्माइल खान को 41,688 और कोहाट को 42,682 बैग आवंटित किए गए। इसके बावजूद पेशावर में खुले बाजार में आटे की उपलब्धता और कीमतों को लेकर संकट बना हुआ है। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें:   कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को काला दिन मनाने का ऐलान किया, देशभर में बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी

Related to this topic: