प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

न्यायपालिका को कमजोर करने का आरोप

संविधान संशोधन के खिलाफ सिंध में प्रदर्शन

कराची (एएनआई )। प्रस्तावित 27 वें संविधान संशोधन के खिलाफ राष्ट्रवादी समूहों के विरोध को विधि समुदाय का समर्थन मिलने से पूरे सिंध में विरोध प्रदर्शन और व्यापक हो गया है।

संविधान संशोधन के खिलाफ सिंध में प्रदर्शन

संविधान संशोधन के खिलाफ सिंध में प्रदर्शन

न्यायपालिका को कमजोर करने का आरोप

कराची (एएनआई )। प्रस्तावित 26वें संविधान संशोधन के खिलाफ राष्ट्रवादी समूहों के विरोध को विधि समुदाय का समर्थन मिलने से पूरे सिंध में विरोध प्रदर्शन और व्यापक हो गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि संघीय सरकार प्रदेशिक अधिकारों को खोखला बना रही है और न्यायपालिका को कमजोर कर रही है। 
'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार सिंध एक्शन कमेटी की ओर से आयोजित रैलियों में सिंध प्रांत के सभी जिलों से आए लोगों ने भाग लिया। हैदराबाद प्रेस क्लब के बाहर सिंध यूनाइटेड पार्टी के नेता रोशन अली बुरिरो ने आरोप लगाया कि संशोधन का उद्देश्य एक ऐसे नए राज्य का गठन करना है जो संसाधन विहीन होगा। उनका कहना था कि यह संशोधन न्यायपालिका की स्वाधीनता को समाप्त करने वाला है। 26 संशोधन के जरिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन करने का प्रयास किया जा रहा है। हैदराबाद पुलिस ने भीड़ को भगाने का प्रयास किया और रैली में शामिल दर्जनभर लोगों को बंदी बनाया। हालांकि आंदोलनकारी फिर सिंध हाईकोर्ट के बाहर फिर इक्ट्ठे हो गए और गिरफ्तार लोगों को जल्द रिहा करने की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ेंः

इस्लामाबाद में कोर्ट के बाहर धमाका, 12 की मौत

https://www.primenewsnetwork.in/world/killed-in-islamabad-court-explosion/97297

पाक में आसिम मुनीर बने कमांडर ऑफ डिफेंस फोर्सेज, मिलेंगे कई और विशेषाधिकार

https://www.primenewsnetwork.in/world/asim-munir-appointed-commander-of-defence-forces-in-pakistan-many-more-privilege/97088

Related to this topic: