ट्रंप की तस्वीर को करेंसी नोट पर छापने की अनुमति देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस को एक नया कानून पारित करना होगा।
वाशिंगटन। अमेरिका के वित्तमंत्री स्काट बेसेंट ने कहा है कि उनका विभाग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चित्र वाले 250 डालर के प्रस्तावित नोट का प्ररूप तैयार कर रहा है।
कानूनन मृत व्यक्ति की फोटो छापने की बाध्यता
ह्वाइट हाउस में संवाददाओं से बातचीत में बेसेंट ने उल्लेख किया कि इस नए नोट को लेकर होने वाले परिवर्तन के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। अमेरिकी संघीय कानून के अनुसार, करेंसी नोटों पर केवल मृत व्यक्तियों की ही तस्वीर छप सकती है। ट्रंप की तस्वीर को करेंसी नोट पर छापने की अनुमति देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस को एक नया कानून पारित करना होगा। बेसेंट ने बताया कि प्रस्तावित कानून सदन के समक्ष है। सीनेट इसमें आवश्यक संसोधन करेगी।
अमेरिकी कोषाध्यक्ष ने मॉक-अप डिज़ाइन उपलब्ध कराए
इस प्रयास के तहत, अमेरिकी कोषाध्यक्ष ब्रैंडन बीच ने अगस्त और सितंबर में ब्यूरो के कर्मचारियों को नोट के मॉक-अप डिज़ाइन उपलब्ध कराए। 'द पोस्ट' ने ट्रेजरी विभाग के कर्मचारियों के हवाले से बताया कि एक डिज़ाइन में 250 अमेरिकी डॉलर के नोट के केंद्र में राष्ट्रपति और वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षरों के बीच ट्रंप का चेहरा दिखाया गया था। मॉक-अप डिज़ाइन करने वाले कलाकार ने 'द पोस्ट' को बताया कि उन्होंने इस बारे में ट्रंप से बात की थी।
इसे भी पढ़ेंः भारत ने की अमेरिका के साथ रक्षा सहयोग की पुष्टि