प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाकिस्तान मक्का गठबंधन

हूती हमलों के मद्देनजर सऊदी अरब की सुरक्षा में सहयोग करेंगे पाकिस्तान, तुर्किये

सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये ने हूती हमलों के बीच सऊदी सुरक्षा की रक्षा के लिए सामूहिक रक्षा प्रतिबद्धता दोहराई और सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

हूती हमलों के मद्देनजर सऊदी अरब की सुरक्षा में सहयोग करेंगे पाकिस्तान तुर्किये

Saudi Security: Pakistan, Türkiye Vow Cooperation Under Mecca Defense Pact |

इस्लामाबाद (पकिस्तान)। सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने यमन के हूती विद्रोहियों के हालिया हमलों के मद्देनजर मक्का रक्षा गठबंधन के तहत सऊदी अरब की सुरक्षा में सहयोग करने का संकल्प लिया है। पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तीन देशों में त्रिपक्षीय रक्षा समझौता

तीनों देशों ने पिछले महीने एक त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें सामूहिक रक्षा की व्यवस्था की गई है। समझौते के अनुसार, किसी एक देश पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। सेना के एक बयान के अनुसार, तीनों देशों के रक्षा बलों के प्रमुखों और चीफ्स ऑफ जनरल स्टाफ की बैठक शुक्रवार को रियाद में हुई।

सऊदी सुरक्षा पर हुई समीक्षा

बैठक में सऊदी अरब की सुरक्षा स्थिति और उसके सामने मौजूद खतरों की समीक्षा की गई। बयान में कहा गया, ‘‘प्रतिभागियों ने सामूहिक रक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सऊदी अरब की सुरक्षा, संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के तीनों देशों के संकल्प को दिखाया।’’

मक्का पर हमलों से नाराजगी

बयान के अनुसार, प्रतिभागियों ने पवित्र शहर मक्का तथा असैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए हमलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सऊदी अरब के सशस्त्र बलों की सतर्कता और पेशेवर रवैये की सराहना की। बैठक में तीनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को और बढ़ाने तथा खुफिया जानकारी साझा करने, सैन्य समन्वय और क्षमताओं के एकीकरण को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

सेना के अनुसार, प्रतिभागियों ने कहा कि रियाद में हुई बैठक तीनों देशों की रक्षा साझेदारी की मजबूती और ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ के तहत की गई प्रतिबद्धताओं को तत्काल प्रभावी सैन्य सहयोग में बदलने के साझा संकल्प को दर्शाती है। यह बैठक तीनों देशों के विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क में हुई मुलाकात के एक दिन बाद हुई। उस बैठक में उन्होंने सऊदी अरब के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की थी। पाकिस्तान ने बुधवार को पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद को इस त्रिपक्षीय गठबंधन का पहला महासचिव नियुक्त किया था।

यह भी पढ़ें:   सुल्तानपुर में 11,467.8 लीटर अवैध शराब नष्ट, कीमत 57.33 लाख रुपये

Related to this topic: