न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने सोमवार को 'इस्लामोफोबिया' पर...
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने सोमवार को 'इस्लामोफोबिया' पर अंतराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धार्मिक भेदभाव के खिलाफ व्यापक वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है। साथ में किसी एक विश्वास पर फोकस कर सतर्कता बरतना भी ठीक नहीं है।
इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) और संयुक्त राष्ट्र सिविलाइजेशन एलाइएंस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में पर्वतनेनी ने कहा कि भारत धर्म के नाम पर हिंसा की कड़ी निंदा करता है। साथ में धार्मिक सह अस्तित्व की अपनी पुरानी परंपरा पर जोर देता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल धर्म के नाम पर हिंसा और घृणा की कड़ी निंदा करता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-says-israel-will-not-use-nuclear-bomb-on-iran/149745