इस्लामाबाद। अफगान तालिबान के बदला लेने की धमकी के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में हवाई हमले में अपना हाथ होने से इनकार कर दिया।
तालिबान की धमकी पर सहमा पाक, हवाई हमले
पाकिस्तान को बताया जिम्मेदार
इस्लामाबाद। अफगान तालिबान के बदला लेने की धमकी के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में हवाई हमले में अपना हाथ होने से इनकार कर दिया। तालिबान ने पाकिस्तान को इन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया था और उचित जवाब देने की कसम खाई थी। खोस्त प्रांत में हुए इन हमलों में नौ बच्चों और एक महिला की मौत हुई है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने 'एक्स' पर पोस्ट करके पाकिस्तान पर एक आम नागरिक के घर को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये हमले पाकिस्तानी सेना ने किए थे।
तालिबान के इस आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक् करते हुए पाकिस्तान की सेना ने इसे खारिज किया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला नहीं किया है। जब भी हम कोई हमला करते हैं, उसकी खुले तौर पर और सही तरीके से घोषणा की जाती है।' पाकिस्तान कभी भी आम लोगों पर हमला नहीं करता।' उन्होंने अंतरिम अफगान सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
दूसरी तरफ तालिबान के प्रवक्ता मुस्तफिर गुरबुज ने पुष्टि की कि हमला पाकिस्तान ने ही किया है। गुरबुज ने कहा कि हमले में इस्तेमाल किए विमानों में ड्रोन भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में हुए एक अन्य हमले में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। खोस्त और पक्तिका समेत सीमावर्ती इलाकों में एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
इसे भी पढेंः
राममंदिर में ध्वजारोहण से पाकिस्तान परेशान
https://www.primenewsnetwork.in/world/ram-mandir-religious-flag-pakistan-disturb/98836