संयुक्त अरब अमीरात में फुजैर से करीब 23 नाटिकल मील की दूरी पर स्थित एक टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र का हमला हुआ है।
फुजैर (यूएई)। संयुक्त अरब अमीरात में फुजैर से करीब 23 नाटिकल मील की दूरी पर स्थित एक टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र का हमला हुआ है। ब्रिटिश मेरिटाइम ट्रेड आपरेशन (UKMTO) ने यह जानकारी दी है। इस एजेंसी ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में उल्लेख किया है कि यह घटना जब हुई उस समय जहाज लंगर डाले हुए था। इस हमले से टैंकर को मामूली क्षति पहुंची है। जहाज सुरक्षित है। साथ में चालक दल को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
अधिकारी कर रहे मामले की जांच
UKMTO ने पुष्टि की है कि अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच, इस क्षेत्र में चलने वाले सभी जहाजों को सावधानी से आगे बढ़ने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में एजेंसी को सूचित करने की सलाह दी गई है। यह समुद्री घटना ज़मीन पर और अधिक अस्थिरता की खबरों के साथ ही सामने आई है। अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फुजैराह तेल उद्योग क्षेत्र में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/bla-claims-series-of-attacks-on-pakistani-military-installations/149828
BLA ने तीन दिनों में 27 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों के मारने का किया दावा