प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिका में सबसे लम्बा शटडाउन खत्म

अमेरिका में सबसे लम्बा शटडाउन खत्म -बिल पास कराने के लिए विपक्ष का लेना पड़ा सहयोग

अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन खत्म हो गया है। अमेरिका संसद (यूएस हाउस) ने 222-209 मतों से खर्च विधेयक (स्पेंडिंग बिल) पास कर दिया है। अब इसके बाद 43 दिन से जारी सरकारी शटडाउन समाप्त हो जाएगा।

अमेरिका में सबसे लम्बा शटडाउन खत्म -बिल पास कराने के लिए विपक्ष का लेना पड़ा सहयोग

अमेरिकी संसद में पास हुआ खर्च विधेयक

अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन खत्म हो गया है। अमेरिका संसद (यूएस हाउस) ने 222-209 मतों से खर्च विधेयक (स्पेंडिंग बिल) पास कर दिया है। अब इसके बाद 43 दिन से जारी सरकारी शटडाउन समाप्त हो जाएगा। बिल पास होने के बाद ट्रंप ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया। ट्रंप की मंजूरी की मुहर के साथ, अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा सरकारी शटडाउन आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। 
ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को यह स्पेंडिंग बिल पास कराने के लिए विपक्षी पार्टी- डेमोक्रेट के 6 सांसदों के वोट की जरूरत पड़ी है। रिपोर्ट के अनुसार अंत में, छह डेमोक्रेट नेताओं ने रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व में आए इस बिल का समर्थन किया, उसके पक्ष में वोट दिया। 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिल को लेकर कहा, "मैं हमेशा किसी के भी साथ काम करने को तैयार हूं, दूसरे पक्ष के साथ भी। हम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े किसी न किसी विषय पर काम करेंगे और हम ओबामाकेयर के इस पागलपन को भूल जाएंगे."


पार्टियों में क्या डील हुई है?

दोनों पार्टियों में डील हुई है कि इस शटडाउन के दौरान जिस
 भी सरकारी कर्मचारियों की नौकरी से निकाला गया है, यानी जिनकी छंटनी की गई है, उसे ट्रंप सरकार वापस नौकरी में रखेगी। संघीय (केंद्रीय) कर्मचारियों को बकाया वेतन की गारंटी देनी होगी। जनवरी तक सरकार को फंड देने के लिए यह स्पेंडिग बिल लाया गया है। उसके बाद फिर से दोनों पार्टियों में तकरार होगी और सरकार को नए बजट के लिए विपक्ष से सौदेबाजी करनी होगी।

 

यह भी पढ़े: रोहतास के डीएम ने ईबीएम में हेराफेरी के आरोपो को खारिज किया

https://www.primenewsnetwork.in/india/rohtas-dm-rejects-allegations-of-tampering-in-ebm/97507