प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ट्रंप ने एनवीडिया की एआई चिप्स चीन को बेचने की...

ट्रंप ने एनवीडिया की एआई चिप्स चीन को बेचने की दी मंजूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनवीडिया की अब तक की सबसे एडवांस H200 एआई चिप्स को चीन को बेचने की अनुमति देने का फैसला लिया है। एक्सियस ने रिपोर्ट दी है कि इससे सीमित लाभ होगा।

ट्रंप ने एनवीडिया की एआई चिप्स चीन को बेचने की दी मंजूरी

Trump approves sale of Nvidia AI chips to China |

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनवीडिया की अब तक की सबसे एडवांस H200 एआई चिप्स को चीन को बेचने की अनुमति देने का फैसला लिया है। एक्सियस ने रिपोर्ट दी है कि इससे सीमित लाभ होगा। इससे अमेरिका के राष्ट्री सुरक्षा के लिए चिंता बढ़ेगी। इसके अलावा सवाल उठता है कि क्या चीन बेचने के लिए इसकी तकनीकी भी मांगेगा। 

इसे बेचने से सबसे ज्यादा फायदा अमेरिका और एनवीडिया की कंपनी को होने वाला है। इस डील से अमेरिका एडवांस H200 AI चिप्स की बिक्री से 25% राजस्व का हिस्सा लेगा। वहीं एनवीडिया अपने एडवांस टेक्नोलॉजी चिप्स की ग्लोबल सेल बढ़ा सकेगी। 

डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त शर्तों के साथ H200 AI चिप्स बिक्री दी मंजूरी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की है कि कंपनी को अब अपनी शक्तिशाली एच200 एआई चिपसेट को चीन में बेच सकती है लेकिन इसके लिए सख्त शर्तें लागू होंगी। ट्रंप ने यह घोषणा ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए की है। सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रंप ने लिखा है कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बता दिया है कि अमेरिका नवीडिया की एच200 चिप्स को चीन और दूसरे देशों में ऐसे ग्राहकों को बेचने की अनुमति देगा जो एक विशेष शर्त के तहत होगा। इस शर्त के तहत बिक्री का ढांचा अमेरिकी कर्मचारियों और टैक्स देने वाले लोगों के फायदे के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सौदे में अमेरिका को बिक्री राजस्व का 25% हिस्सा मिलेगा।

बाइडेन पर बोला हमला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि यह फैसला अमेरिकी नौकरी को भी बढ़ावा देगी। देश की मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करेगी और अमेरिकी टैक्सपेयर को फायदा पहुंचाएगी। उन्होंने बाइडेन प्रशासन की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि बाइडेन सरकार ने कंपनियों को कमजोर प्रोडक्ट बनाने के लिए अरबों डॉलर खर्च करवाए जो इनोवेशन मे बाधा डालता था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/the-stock-market-continues-to-fall-for-the-third-consecutive-day/100716

शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन जारी

Related to this topic: