प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दैरान हुई यह घटना

ट्रंप ने पूर्व आस्ट्रेलियाई पीएम के प्रति नाराजगी जाहिर की

वाशिंगटन। राष्ट्रपति भवन में एकाएक असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत और वहां के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड के प्रति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी व्यक्त की।

ट्रंप ने पूर्व आस्ट्रेलियाई पीएम के प्रति नाराजगी जाहिर की

ट्रंप ने पूर्व आस्ट्रेलियाई पीएम के प्रति नाराजगी जाहिर की

संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दैरान हुई यह घटना

वाशिंगटन। यहां राष्ट्रपति भवन में सोमवार को एकाएक असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत और वहां के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड के प्रति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी व्यक्त की। उस समय केविन रुड भी वाइट हाउस में कैबिनेट की मेज पर आमने-सामने बैठे थे। 
जब ट्रंप ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उसी समय यह घटना हुई।
जब ट्रंप का ऑस्ट्रेलियाई राजदूत केविन रुड से  आमना-सामना हुआ, एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने ट्रंप से पूछ दिया कि क्या उन्हें प्रधानमंत्री अल्बानीज की सरकार या राजदूत रुड के पुराने बयानों से कोई दिक्कत है। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया- 'मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता जबकि केविन रुड वहीं मौजूद थे। इसके बाद ट्रंप ने रुड से पूछा, 'क्या आपने कुछ गलत किया था? क्या आप अब भी सरकार में हैं?' इसपर रुड ने मुस्कुराते हुए कहा- 'नहीं, मिस्टर प्रेसिडेंट मैं इस पद पर आने से पहले सरकार में था।'

 ट्रंप ने रुड से क्या कहा?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बाद में ओवल ऑफिस में मुलाकात के दौरान ट्रंप ने रुड से कहा-'मुझे तुम पसंद नहीं हो और शायद कभी नहीं होंगे।' दोनों के बीच यह खटास नई नहीं है। साल 2020 में केविन रुड ने ट्रंप को इतिहास का सबसे विनाशकारी राष्ट्रपति कहा था, जिसके जवाब में ट्रंप ने रुड को 'गंदा' और 'कम समझदार' व्यक्ति बताया था।

Related to this topic: