America : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि गुरुवार को समाप्त हो रहे।
America : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि गुरुवार को समाप्त हो रहे परमाणु समझौते को जारी रखा जाए। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि न्यू स्टार्ट संधि के नाम से जाना जाने वाले मौजूदा समझौते की जगह एक नया और मजबूत समझौता किया जाए।
ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'न्यू स्टार्ट' (संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया गया एक खराब समझौता, जिसका अन्य बातों के अलावा घोर उल्लंघन हो रहा है) को आगे बढ़ाने की बजाए, हमें अपने परमाणु विशेषज्ञों को एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि पर काम करने के लिए कहना चाहिए जो भविष्य में लंबे समय तक चल सके।'
ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, 'न्यू स्टार्ट को आगे बढ़ाने की बजाए... हमें अपने परमाणु विशेषज्ञों को एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि पर काम करवाना चाहिए जो भविष्य में लंबे समय तक चल सके।' न्यू स्टार्ट, जिस पर 2010 में साइन किए गए थे और 2021 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पुतिन ने इसे पांच साल के लिए बढ़ाया था, यह हर पक्ष को 1,550 तैनात स्ट्रेटेजिक वॉरहेड तक सीमित करता है और लॉन्चर और मिसाइलों की संख्या तय करता है। इसके खत्म होने से, पांच दशकों से ज्यादा समय में पहली बार, अमेरिका और रूस के परमाणु हथियारों पर कोई बाध्यकारी रोक नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/defence-minister-objects-to-rahul-gandhi-doklam-statement-in-lok-sabha/131588