प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप बोले - नाटो देशों ने ईरान के खिलाफ युद्ध...

'नाटो देशों ने ईरान के खिलाफ युद्ध में कुछ नहीं किया', ट्रंप का बड़ा बयान

Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा कि ईरानी नेगोशिएटर बहुत अलग और अजीब हैं...

नाटो देशों ने ईरान के खिलाफ युद्ध में कुछ नहीं किया ट्रंप का बड़ा बयान

'नाटो देशों ने ईरान के खिलाफ युद्ध में कुछ नहीं किया', ट्रंप का बड़ा बयान |

Donald Trump : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में नाटो देशों के शामिल न होने को लेकर ट्रंप नाराज हैं. इसी क्रम में उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें ट्रंप ने नाटो देशों की आलोचना की. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नाटो देशों ने ईरान के खिलाफ युद्ध में बिल्कुल कुछ नहीं किया है. अमेरिका को NATO से किसी चीज की जरूरत नहीं है, लेकिन हम इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय को याद जरूर रखेंगे. 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि ईरानी नेगोशिएटर बहुत अलग और अजीब हैं. वे हमसे डील करने के लिए गुज़ारिश कर रहे हैं, जो उन्हें करना चाहिए, क्योंकि उन्हें सैन्य दृष्टि से खत्म कर दिया गया है और वापसी का कोई मौका नहीं है और फिर भी वे सबके सामने कहते हैं कि वे सिर्फ़ हमारे प्रस्ताव को देख रहे हैं. उन्हें जल्द ही गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया तो पीछे मुड़ना मुमकिन नहीं है और यह अच्छा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/uk-court-rejects-nirav-modi-appeal/151839

 

Related to this topic: