प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप ने दी वीटो की चेतावनी

कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स के कब्जे के बाद ट्रंप की चेतावनी, बोले- मेरे पास वीटो की सबसे मजबूत ताकत

कांग्रेस में डेमोक्रेट्स की बढ़त के बाद ट्रंप ने वीटो की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि वे उनके फैसलों को रोक सकते हैं।

कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स के कब्जे के बाद ट्रंप की चेतावनी बोले- मेरे पास वीटो की सबसे मजबूत ताकत

Trump Warns Democrats of Veto Power After Congress Shift |

वाशिंगटन DC (अमेरिका)। अमेरिकी राजनीति में राष्ट्रपति के वीटो अधिकार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस में डेमोक्रेट्स के नियंत्रण के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें वीटो की ताकत की याद दिलाई है। ट्रंप ने लाल रंग की MAGA टोपी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिस पर वीटो लिखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने फॉक्स न्यूज को बताया कि उनके पास कांग्रेस के फैसलों पर वीटो लगाने की शक्ति है।

ट्रंप बोले- वीटो राष्ट्रपति की सबसे मजबूत शक्तियों में से एक

बंटी हुई सरकार (डिवाइडेड गवर्नमेंट) को लेकर बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ऐसी स्थिति पहले भी कई बार बन चुकी है। उन्होंने कहा, "ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। यह वीटो की ताकत है — यह राष्ट्रपति के पास मौजूद सबसे मजबूत शक्तियों में से एक है। वे ऐसी बेतुकी चीजें भेजेंगे जिन्हें मैं वीटो कर दूंगा।"

मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स को मिली बड़ी जीत

इससे पहले अमेरिकी न्यूज नेटवर्कों ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलोकप्रियता का फायदा डेमोक्रेट्स को मिला और उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। इस जीत से पार्टी को ट्रंप और उनके प्रशासन के फैसलों पर अंकुश लगाने की ताकत मिली है। इसका इस्तेमाल वे राष्ट्रपति के कार्यकाल के आखिरी दो वर्षों के दौरान कर सकते हैं।

हार के बाद भी ट्रंप के तेवर कड़े

चुनावी नतीजों के बाद ट्रंप ने हार स्वीकार करने के बावजूद डेमोक्रेट्स के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए। उन्होंने नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मैं एक राजनीतिक पंडित बनने जा रहा हूं, जो बताएगा कि ये उम्मीदवार क्यों जीते या हारे! - राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप।"

डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने को तैयार ट्रंप

ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में कहा कि वे अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजों को पूरी तरह स्वीकार करने और डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं इन नतीजों को पूरी तरह से स्वीकार करने के लिए तैयार हूं। हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे, और हम उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हम शायद कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेंगे।"

यह भी पढ़ें:   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव पर ईरान की प्रतिक्रिया, घालीबाफ बोले- अमेरिकियों ने युद्ध को ना कहा

Related to this topic: