प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप की चेतावनी, टैरिफ का पैसा लौटाना नामुमकिन

ट्रंप की चेतावनी: 'टैरिफ का पैसा लौटाना नामुमकिन, अमेरिका में मच जाएगी भारी तबाही'

अमेरिका द्वारा व्यापक स्तर पर लगाए गए टैरिफ को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सुप्रीम कोर्ट के बीच खींचतान तेज होती दिख रही है।

ट्रंप की चेतावनी टैरिफ का पैसा लौटाना नामुमकिन अमेरिका में मच जाएगी भारी तबाही

फाइल फोटो |

वॉशिंगटन। अमेरिका द्वारा व्यापक स्तर पर लगाए गए टैरिफ को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सुप्रीम कोर्ट के बीच खींचतान तेज होती दिख रही है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनके एकतरफा टैरिफ लगाने के अधिकारों के खिलाफ फैसला सुनाता है, तो देश एक बड़ी मुसीबत में फंस सकता है।

पैसा वापस करना होगा नामुमकिन

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि, "अगर अदालत उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ को रद्द करती है, तो अमेरिका के लिए टैरिफ से अर्जित भारी-भरकम राशि को वापस चुकाना लगभग असंभव हो जाएगा। ट्रंप के मुताबिक अगर ऐसा होता है, तो यह एक बहुत बड़ी गड़बड़ होगी। हमारे देश के लिए उन पैसों को लौटाना नामुमकिन जैसा होगा जो हमने टैरिफ से एकत्र किए हैं।"

उलझ सकता है पूरा सिस्टम

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह रकम इतनी बड़ी होगी कि यह पता लगाने में ही कई साल गुजर जाएंगे कि असल में कितनी राशि की बात हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि, "यह संभव ही नहीं है कि हम यह तय कर पाएं कि किसे, कब और कहां भुगतान करना है। हम बुरी तरह फंस जाएंगे।"

अदालत के फैसले पर टिकी नजरें

सुप्रीम कोर्ट का फैसला ट्रंप प्रशासन की आर्थिक नीतियों के लिए बेहद निर्णायक माना जा रहा है। ट्रंप लगातार इस बात की पैरवी कर रहे हैं कि राष्ट्रपति के पास आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से शुल्क लगाने की एकतरफा शक्ति होनी चाहिए, जबकि कानूनी तौर पर इसे चुनौती दी गई है। अब सबकी निगाहें अदालत के निर्णय पर टिकी हैं कि क्या वह ट्रंप के द्वारा लगाए गए टैरिफ को बरकरार रखती है या उन्हें वापस लेने का आदेश देती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/irans-death-toll-rises-to-2572-indian-embassy-issued-advisory/104879

ईरान में मरने वालों की संख्या पहुंची 2,572, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Related to this topic: