प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप कर रहे ईरान युद्ध खत्म करने पर विचार

ईरान युद्ध खत्म करने पर विचार कर रहे ट्रंप, पेंटागन बढ़ा रहा पश्चिम एशिया में सैनिकों की तैनाती

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप संघर्ष खत्म करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन पेंटागन पश्चिम एशिया में सैनिक बढ़ा रहा है। होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई से तनाव और गहराया। जानिए क्या है पूरी खबर।

ईरान युद्ध खत्म करने पर विचार कर रहे ट्रंप पेंटागन बढ़ा रहा पश्चिम एशिया में सैनिकों की तैनाती

US President Donald Trump (File Photo) |

वॉशिंगटन (अमेरिका)। ईरान युद्ध के सात महीने बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प निजी तौर पर युद्ध की समाप्ति की घोषणा करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर, पेंटागन पश्चिम एशिया में सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि तनाव अगले साल तक जारी रह सकता है।

अमेरिका के हवाई हमलों में 18 की मौत, ईरान का पलटवार

वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की यह रिपोर्ट मंगलवार को अमेरिका और ईरान के बीच हमलों की एक नई लहर के बाद सामने आई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को कहा कि उसने ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले किए हैं। तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी समर्थित ठिकानों पर हमले करके जवाब दिया। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों में 18 लोग मारे गए और 142 अन्य घायल हुए है।

बढ़ती महंगाई और चुनावों के दबाव में ट्रंप का बड़ा विचार

WSJ के मुताबिक, ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों से ईरान युद्ध की समाप्ति की घोषणा करने के संबंध में बात की है। वे विशेष रूप से मध्यावधि चुनावों के करीब आने और युद्ध के कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को देखते हुए निजी तौर पर इस कदम का समर्थन करते हैं। राष्ट्रपति का मानना ​​है कि भारी आर्थिक दबाव के कारण ईरान समय के साथ अपना परमाणु कार्यक्रम खत्म कर देगा। यह घटनाक्रम पिछले हफ्ते अमेरिका द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के बाद हुआ है, जिसका मकसद तेहरान के मुख्य आर्थिक आधारों - जैसे तेल, शिपिंग, विमानन और डिजिटल संपत्तियों को निशाना बनाना है।

युद्ध खत्म करने की चाहत के बीच रक्षा मंत्री बढ़ा रहे सैनिक

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, भले ही ट्रंप ईरान युद्ध को खत्म करने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ चुपचाप पश्चिम एशिया में सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि यह संघर्ष अगले साल तक खिंच सकता है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस फैसले का मकसद राष्ट्रपति को "युद्ध में विकल्प" देना है।

होर्मुज से सुरक्षित निकाले 40 कमर्शियल जहाज

दो अमेरिकी अधिकारियों ने CNN को बताया कि जब अमेरिका और ईरान के बीच हालिया हमले हो रहे थे, तब मंगलवार को वॉशिंगटन ने 40 कमर्शियल जहाजों को एक अहम जलमार्ग से सुरक्षित निकाला। उन्होंने कहा कि एक ही ऑपरेशन में सुरक्षित निकाले गए जहाजों की यह संख्या चल रहे युद्ध में अब तक की सबसे अधिक है। बता दें कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास ईरान के लगभग 60 ईरानी सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए। इन लक्ष्यों में एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम, समुद्री बुनियादी ढांचा, माइन-बिछाने वाली सुविधाएं और संचार नेटवर्क शामिल थे।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिकी हमलों की निंदा की, सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले का दावा

Related to this topic: