Turkey : अंकारा। तुर्की के विदेशमंत्री हाकन फिदान ने चिंता जताई है कि इज़रायल एक बार फिर ईरान पर हमले की फिराक में है।
Turkey : अंकारा। तुर्की के विदेशमंत्री हाकन फिदान ने चिंता जताई है कि इज़रायल एक बार फिर ईरान पर हमले की फिराक में है। इज़रायल, ईरान पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा है। इससे क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ सकती है और मैं उम्मीद करता हूं कि वह कोई दूसरा रास्ता ढूंढ लें, लेकिन सच यह है कि इज़रायल को सिर्फ एक मौके की तलाश है जिससे वह ईरान पर हमला कर सके।
इज़रायल और ईरान के बीच पिछले साल जून में 12 दिन तक युद्ध चला, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीज़फायर लागू हो गया। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी एयरफोर्स ने भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की। हालांकि बाद में ट्रंप ने सीज़फायर कराने में भी अहम भूमिका निभाई। इज़रायल और अमेरिका के हमलों का उद्देश्य ईरान के परमाणु प्रोग्राम को खत्म करना था। ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया था कि अब दोनों देशों के बीच युद्ध नहीं होगा, लेकिन अब स्थिति बदलती हुई नज़र आ रही है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप खुद भी ईरान पर हमला करने की योजना बना रहे हैं और कई बार ईरान को ऐसा करने की धमकी भी दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/canadian-pm-carney-responds-to-tariff-threat/130544