अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और कई अन्य उच्च पदाधिकारियों की खुफिया जानकारी देने वालों के लिए इनाम घोषित किया है।
वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और कई अन्य उच्च पदाधिकारियों की खुफिया जानकारी देने वालों के लिए इनाम घोषित किया है। मोजतबा के साथ-साथ ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख नेताओं की जानकारी देने वालों के लिए एक करोड़ डॉलर के इनाम का ऐलान किया गया है।
ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद नई घोषणा
अमेरिका और इजराइल के समन्वित हमले में ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को यह घोषणा की गई। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह अपील 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' कार्यक्रम के तहत की है। विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लोगों से उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है, जिन्हें ईरानी आतंकवादी नेता बताया गया है। इस लिस्ट में आयतुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा सहित ईरान के कई बड़े नेता शामिल हैं।
सूचना देने वालों को एक करोड़ डॉलर तक का इनाम
पोस्टर में कहा गया है कि इस संबंध में दी जाने वाली जानकारी के आधार पर इनाम एक करोड़ डॉलर तक हो सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि विश्वसनीय जानकारी देने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे देश में बसाने की सुविधा भी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-deploys-warship-and-2500-marines-to-counter-iran-threats/149164
होर्मुज के बढ़ते तनाव के बीच युद्धपोत के साथ 2500 मरीन सैनिक भेज रहा अमेरिका