प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान के साथ ऐतिहासिक बातचीत

अमेरिका-ईरान वार्ता में गहरा अविश्वास, फिर भी डील की उम्मीद: जेडी वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को कहा कि इस्लामाबाद में ईरान के साथ पहले दौर की वार्ता में दोनों देशों के बीच गहरे अविश्वास के कारण अवरोध उत्पन्न हुआ।

अमेरिका-ईरान वार्ता में गहरा अविश्वास फिर भी डील की उम्मीद जेडी वेंस

US-Iran Talks Face Distrust, Vance Remains Hopeful |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को कहा कि इस्लामाबाद में ईरान के साथ पहले दौर की वार्ता में दोनों देशों के बीच गहरे अविश्वास के कारण अवरोध उत्पन्न हुआ। हालांकि वे दूसरे दौर की वार्ता के प्रति आशान्वित दिखे। उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ डील हो जाएगी।

लंबे समय बाद हुई उच्चस्तरीय बातचीत

ज्योर्जिया विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में वेंस ने कहा कि दोनों देशों के बीच करीब आधी शताब्दी से उच्च स्तरीय कूटनीतिक वार्ताओं के अभाव में इस स्तर की अविश्वास की स्थिति बनी। वेंस ने उल्लेख किया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी बैठक दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली उच्चस्तरीय बैठक थी। वेंस ने वार्ता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की सीधी उच्चस्तरीय वार्ता दोनों देशों के संबंधों में अभूतपूर्व सुधार लाएगी।

पिछले 49 वर्षों में पहली बार ऐसी पहल

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 49 वर्षों में अमेरिका की ईरान के साथ इस स्तर बैठक नहीं हुई थी। यह ऐसी बैठक थी जो पहले कभी नहीं हुई थी। न तो रिपब्लिकन सरकर के समय न डेमोक्रेटिक सरकार से। हमने पहले ऐसी बैठक नहीं की जहां ईरान में कारगर ढंग से सत्ता का संचालन कर रहे व्यक्ति से अमेरिका के उपराष्ट्रपति की वार्ता हुई हो। 'ईमानदारी के साथ कहूं तो अमेरिका और ईरान के बीच ढेरों अविश्वास है।' वेंस ने कहा कि रोतोरात इस समस्या को हल नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-arrests-35-over-mossad-spying-links/174586

ईरान में मोसाद के लिए जासूसी करने को लेकर 35 संदिग्ध गिरफ्तार

Related to this topic: