प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिकी नौसेना का सदस्य लापता

अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, एक चालक दल का सदस्य लापता

अरब सागर में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन जल लैंडिंग के बाद अमेरिकी नौसेना लापता सदस्य की तलाश कर रही है।

अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग एक चालक दल का सदस्य लापता

U.S. Navy Helicopter Makes Emergency Sea Landing in Arabian Sea; One Crew Member Missing |

मनामा,(बहरीन)। अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर की आपातकालीन जल लैंडिंग के बाद चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया है। अमेरिकी नौसेना बलों की केंद्रीय कमान ने बताया, कि उसकी तलाश के लिए व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

1 जुलाई को सुबह 3:30 बजे अरब सागर में आपातकालीन जल लैंडिंग

यूएस 5वीं फ्लीट के अनुसार, 1 जुलाई को सुबह 3:30 बजे विमानवाहक पोत USS George H.W. Bush (CVN-77) पर तैनात MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर ने अरब सागर में आपातकालीन जल लैंडिंग की। नौसेना ने स्पष्ट किया, कि प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर प्रगति

हेलीकॉप्टर में सवार चार चालक दल के सदस्यों में से तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। वहीं, चौथे सदस्य की तलाश के लिए क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर चर्चा प्रगति पर

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया, कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही प्रक्रिया सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। नॉर्थ डकोटा रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि हालिया घटनाक्रम के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर प्रगति हो रही है।

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान के रुख में आया बदलाव

ट्रम्प ने कहा कि ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत "अच्छी तरह आगे बढ़ रही है" और हाल के दिनों में कई सकारात्मक बैठकें हुई हैं। उन्होंने यह भी दावा किया, कि हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान के रुख में बदलाव आया है।

अमेरिका-ईरान वार्ता में ईरानी प्रतिनिधि अनुपस्थिति

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया, कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा, कि वाशिंगटन इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार है। ट्रम्प की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित उच्चस्तरीय अमेरिका-ईरान वार्ता में ईरानी प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति बनी हुई है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः दोहा में अमेरिका-ईरान वार्ता में बढ़ी उम्मीदें, 14 सूत्रीय समझौते पर सकारात्मक संकेत

Related to this topic: