प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

अमेरिकी नाकाबंदी से बचने की कोशिश में थे शिप

अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े दो तेल टैंकरों को पकड़ा

अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक महासागर और कैरिबियन सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए वेनेजुएला से जुड़े दो तेल टैंकरों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े दो तेल टैंकरों को पकड़ा

अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े दो तेल टैंकरों को पकड़ा

अमेरिकी नाकाबंदी से बचने की कोशिश में थे शिप

वाशिंगटन। अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक महासागर और कैरिबियन सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए वेनेजुएला से जुड़े दो तेल टैंकरों को जब्त कर लिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। अमेरिका ने इन जहाजों पर पहले से ही प्रतिबंध लगाया था।

यूएस यूरोपियन कमांड ने "अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन" के लिए मर्चेंट वेसल 'बेला 1' को जब्त करने की घोषणा की। बयान में कहा गया कि एक कोस्ट गार्ड कटर  जहाज ने स्कॉटलैंड और आइसलैंड के बीच पानी में तेल टैंकर का पीछा किया, क्योंकि वह वेनेजुएला के आसपास अमेरिका की नाकाबंदी में फंसने से बचने की कोशिश कर रहा था।
बाद में, अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया कि अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई सागर में टैंकर सोफिया को भी अपने कंट्रोल में ले लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने कहा कि दोनों जहाज 'या तो आखिरी बार वेनेजुएला से तेल लेकर आ रहे थे या वहीं जा रहे थे।
बयान में कहा गया है कि 'बेला 1' जहाज को यूरोप की तरफ मोड़ने के बाद रूसी झंडा दिया गया और उसका नाम बदलकर मैरिनेरा कर दिया गया। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इसे जब्त करने के बाद अमेरिकी सेना ने इसका कंट्रोल जांच अधिकारियों को सौंप दिया।
इस जहाज पर 2024 में अमेरिका ने रोक लगा दिया था, क्योंकि उस पर लेबनान के चरमपंथी ग्रुप हिजबुल्लाह से जुड़ी एक कंपनी के लिए कार्गो की तस्करी करने का आरोप था, जिसे ईरान का समर्थन हासिल है।

पिछले महीने से तेल टैंकरों को जब्त कर रहा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 दिसंबर को वेनेजुएला के तट पर कोस्ट गार्ड के नेतृत्व में और नेवी के समर्थन से तेल टैंकर की पहली जब्ती की घोषणा की थी। एक व्यापारी जहाज पर कब्जा करने के लिए अमेरिकी सेना का इस्तेमाल करना गैर-मामूली कार्रवाई थी।

इसे भी पढ़ेंः

पाकिस्तान से जेएफ 17 विमान खरीदेगा बांग्लादेश, जल्द डिलीवरी का मिला आश्वासन

https://www.primenewsnetwork.in/world/bangladesh-to-buy-jf-17-aircraft-from-pakistan/104085

Related to this topic: