व्हाइट हाउस के पास फायरिंग से हड़कंप, अंदर मौजूद थे ट्रंप। 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट ने हमला किया, सीक्रेट सर्विस ने मौके पर मार गिराया।
वॉशिंगटन डीसी, अमेरिका। अमेरिका की राजधानी Washington, D.C. में व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग ने शनिवार रात सनसनी फैला दी. राष्ट्रपति Donald Trump उस वक्त व्हाइट हाउस परिसर के अंदर मौजूद थे, तभी गोलियों जैसी आवाज सुनाई दी और पूरा इलाका कुछ ही मिनटों में सुरक्षा घेरे में बदल गया. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. संदिग्ध हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के तौर पर हुई है. उसकी तस्वीर भी पहली बार सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने व्हाइट हाउस के बेहद करीब पहुंचकर फायरिंग की कोशिश की, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और उसे मार गिराया.
पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद व्हाइट हाउस का नॉर्थ लॉन खाली करा लिया गया. सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स, स्नाइपर्स और भारी सुरक्षा बल पूरे इलाके में तैनात कर दिए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस की छत पर काउंटर स्नाइपर्स भी सक्रिय कर दिए गए थे ताकि किसी भी बड़े खतरे को तुरंत रोका जा सके.
बैग से निकाला हथियार, फिर शुरू हुई फायरिंग
सीक्रेट सर्विस के बयान के मुताबिक, 17वीं स्ट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू के पास एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिसमें संदिग्ध को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस गोलीबारी में एक राहगीर को भी गोली लगी.
हमलावर की पहचान के बाद जांच तेज
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नसीरे बेस्ट नाम का युवक इस पूरी घटना के केंद्र में है. हालांकि एजेंसियों ने अभी तक उसके मकसद को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां उसके बैकग्राउंड और संपर्कों की गहन जांच में जुट गई हैं.
फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए आसपास की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई. सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन भी चलाया ताकि किसी अन्य खतरे की संभावना को खत्म किया जा सके।
यह भी पढ़े: NTA ने दी 27 मई तक की समय सीमा
https://www.primenewsnetwork.in/india/nta-launch-portal-for-refund-neet-fee/207390