प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शी जिनपिंग 24 सितंबर को आएंगे अमेरिका

शी जिनपिंग 24 सितंबर को आएंगे अमेरिका, ट्रंप से मुलाकात में व्यापार और एआई पर होगी अहम चर्चा

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 24 सितंबर को अमेरिका दौरे पर आएंगे। डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात में व्यापार, टैरिफ, एआई और तकनीकी प्रतिस्पर्धा पर अहम चर्चा की उम्मीद है।

शी जिनपिंग 24 सितंबर को आएंगे अमेरिका ट्रंप से मुलाकात में व्यापार और एआई पर होगी अहम चर्चा

US President Donald Trump with Chinese President Xi Jinping (File Photo) |

वॉशिंगटन (अमेरिका)। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 24 सितंबर को अमेरिका का दौरा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा करते हुए उम्मीद जताई है कि चीनी नेता के साथ उनकी वार्ता से काई सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

ट्रंप ने बुधवार को अमेरिकी ट्रैवल सेक्टर के अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी। इस बातचीत में विदेशी निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चीन के साथ आर्थिक प्रतिस्पर्धा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा, "वैसे, चीन के राष्ट्रपति 24 तारीख को आ रहे हैं। यह बहुत रोमांचक और शानदार होगा, उनका स्वागत कर हमें खुशी होगी।" हालांकि इन बयानों में शी की यात्रा के लिए कोई विस्तृत कार्यक्रम नहीं बताया गया है।

ओवल ऑफिस में हुई अहम बैठक की चर्चा

यह बयान बुधवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से ट्रंप द्वारा चीनी नेता के अमेरिका आने की घोषणा के बाद आया है। उस बातचीत में ट्रंप ने कहा था, "चीनी नेता शी जिनपिंग यहां आ रहे हैं।" पूरी चर्चा के दौरान, ट्रंप ने बार-बार चीन का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका को भारी मात्रा में निवेश मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में अमेरिका को चीन पर काफी बढ़त हासिल है।

आर्थिक प्रतिस्पर्धा और एआई पर खास जोर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और संबंधित रणनीतिक क्षेत्रों में बीजिंग के साथ प्रतिस्पर्धा राष्ट्रपति की आर्थिक और सुरक्षा नीति का एक मुख्य आधार है। व्यापार, टेक्नोलॉजी और वैश्विक प्रभाव को लेकर दोनों सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रहे मतभेदों के बावजूद शी जिनपिंग के साथ सीधे संपर्क जारी हैं।

कनाडा और चीन के बीच तुलना पर बयान

ट्रंप ने कनाडा के साथ अमेरिका के बढ़ते तनाव का जिक्र करते हुए भी चीन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोग यह सुनकर हैरान रह गए कि कनाडा, चीन की तुलना में ज्यादा मुश्किलें पैदा कर रहा है। 24 सितंबर की यात्रा के दौरान ट्रंप और शी की आमने-सामने मुलाकात होगी, जो अमेरिका-चीन संबंधों के लिए एक अहम दौर होगा। टैरिफ, निर्यात प्रतिबंधों और अहम तकनीकों पर नियंत्रण के कई दौर के बावजूद दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध व्यापक बने हुए हैं।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध खत्म करने पर विचार कर रहे ट्रंप, पेंटागन बढ़ा रहा पश्चिम एशिया में सैनिकों की तैनाती

Related to this topic: