प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

धुरंधर में रणवीर–सारा की जोड़ी पर सफाई

‘धुरंधर’ में रणवीर–सारा की जोड़ी पर उठे सवाल, कास्टिंग डायरेक्टर ने दी वजह......

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की जोड़ी इन दिनों चर्चा में है। दोनों के बीच करीब 20 साल के उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

‘धुरंधर’ में रणवीर–सारा की जोड़ी पर उठे सवाल कास्टिंग डायरेक्टर ने दी वजह

Ranveer Sara casting debate |

धुरंधर’ में रणवीर–सारा की जोड़ी पर उठे सवाल

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की जोड़ी इन दिनों चर्चा में है। दोनों के बीच करीब 20 साल के उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब इस मुद्दे पर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपनी बात रखी है।

उम्र का अंतर क्यों बना चर्चा का विषय

जब से धुरंधर का टीजर सामने आया है, दर्शक रणवीर सिंह के अपोजिट इतनी कम उम्र की अभिनेत्री को कास्ट किए जाने पर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोगों को यह नई जोड़ी पसंद आई, तो कुछ ने उम्र के फर्क पर सवाल उठाए।

कास्टिंग डायरेक्टर ने क्या कहा

एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश छाबड़ा ने साफ कहा कि यह कास्टिंग पूरी तरह फिल्म की कहानी की मांग थी। उनके मुताबिक, किरदारों की उम्र और उनका रिश्ता कहानी के हिसाब से तय किया गया है, न कि सिर्फ उम्र को देखकर।

कहानी से जुड़ा है जवाब

मुकेश छाबड़ा ने यह भी इशारा किया कि उम्र के अंतर को लेकर जो सवाल अभी उठ रहे हैं, उनका जवाब आगे आने वाली धुरंधर 2 में और साफ हो जाएगा। यानी यह फैसला किसी ट्रेंड या प्रयोग के लिए नहीं, बल्कि स्क्रिप्ट की जरूरत के तहत लिया गया।

यह भी पढ़े: 

काजोल ने 24 साल पर दी खास सीख

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/kajol-special-lesson-on-24-years-of-k3g/101171

Related to this topic: