राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम – चैप्टर 1' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नई दिल्ली (भारत)। अभिनेता ममूटी और धनुष की फिल्म 'ओम – चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड' की रिलीज डेट बदल गई है। पहले यह फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और 'अमरन' की सफलता के बाद बनी 'ओम – चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड' में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि 'ओम: चैप्टर 1' अब 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धनुष और ममूटी का नया पोस्टर जारी
इस घोषणा के साथ ही, टीम ने धनुष और ममूटी का एक नया पोस्टर जारी किया, जिससे फिल्म की संशोधित रिलीज डेट की पुष्टि हो गई। साई अभ्यंकर ने संगीत दिया है, एझिल अरसु के. ने छायांकन किया है और आर कलैवानन इसके संपादक हैं। फिल्म में ए. पन्नीरसेल्वम कला निर्देशक के रूप में हैं, जबकि यानिक बेन और केचा खम्फाकदी ने एक्शन कोरियोग्राफी संभाली है। फिल्म का निर्माण श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग ने किया है।
(इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ेंः मुकेश खन्ना अपनी आगामी फिल्म 'विश्वगुरु' को लेकर बोले- माता-पिता, युवाओं और नेताओं को जरूर देखनी चाहिए यह फिल्म