विजय देवरकोंडा ने स्किनकेयर ब्रांड ‘अनहाइप’ लॉन्च किया है। उनका लक्ष्य यंग इंडिया के लिए रोजाना की स्किनकेयर को सिंपल, इफेक्टिव और अफोर्डेबल बनाना है।
हैदराबाद (तेलंगाना)। अभिनेता विजय देवरकोंडा ने स्किनकेयर की दुनिया में कदम रखते हुए अपना नया फंक्शनल स्किनकेयर ब्रांड अनहाइप लॉन्च किया है। विजय इस ब्रांड के को-फाउंडर और को-बिल्डर हैं। उनका कहना है कि ब्रांड का उद्देश्य यंग इंडिया के लिए रोजमर्रा की स्किनकेयर को आसान, प्रभावी और किफायती बनाना है। विजय ने बताया कि वह करीब नौ महीने तक ब्रांड के अलग-अलग फॉर्मूलेशन को खुद अपनी स्किन पर टेस्ट करते रहे, ताकि बेहतर और इस्तेमाल में आसान प्रोडक्ट तैयार किए जा सकें।

ब्रांड बनाने में शुरुआत से रहे शामिल
कन्वेंशनल सेलिब्रिटी-लेड वेंचर से अलग, विजय देवरकोंडा शुरुआत से ही अनहाइप को बनाने की प्रक्रिया में बारीकी से शामिल रहे हैं। ब्रांड के मुताबिक, यह एंट्री कंज्यूमर स्पेस में विजय की नई भूमिका को भी दर्शाती है, जहां वे सिर्फ ब्रांड का चेहरा नहीं बल्कि को-फाउंडर के तौर पर जुड़े हैं।
मैं सिर्फ ब्रांड का चेहरा नहीं बनना चाहता था
अनहाइप के साथ अपनी जर्नी के बारे में विजय देवरकोंडा ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी मुलाकात ऐसी टीम से हुई, जिसके पास अपनी R&D और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे खास बात यह लगी कि टीम चाहती थी कि वह ब्रांड को बनाने में शामिल रहें, सिर्फ उसका चेहरा न बनें।
महीनों तक फॉर्मूलेशंस पर काम, विजय ने खुद की स्किन पर किए टेस्ट
विजय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने टीम के साथ महीनों तक फॉर्मूलेशंस पर काम किया। इन्हें टेस्ट और रिफाइन करने के साथ उन्होंने हर वर्जन को नौ महीनों तक अपनी स्किन पर पर्सनली ट्राय किया। उनका कहना है कि लक्ष्यविजय देवरकोंडा ने कहा कि वह स्किनकेयर के आसपास की अननेसेसरी हाइप के बिना ऐसे प्रोडक्ट्स बनाना चाहते हैं, जिन्हें इस्तेमाल करना आसान हो। उनके मुताबिक, आइडिया स्किनकेयर को सरल बनाने और ऐसा कुछ तैयार हाई-क्वालिटी, इफेक्टिव, इस्तेमाल में आसान और अफोर्डेबल प्रोडक्ट्स तैयार करना था।
स्किनकेयर को आसान बनाना है
विजय देवरकोंडा ने कहा कि वह स्किनकेयर के आसपास की अननेसेसरी हाइप के बिना ऐसे प्रोडक्ट्स बनाना चाहते हैं, जिन्हें इस्तेमाल करना आसान हो। उनके मुताबिक, आइडिया स्किनकेयर को सरल बनाने और ऐसा कुछ तैयार करने का था, जिसे लोग यंग एज से ही अपनी रूटीन में शामिल करना शुरू कर सकें।
को-फाउंडर के तौर पर नई भूमिका
अनहाइप के लॉन्च के साथ विजय देवरकोंडा एक को-फाउंडर के तौर पर नई भूमिका निभा रहे हैं। इस वेंचर में वह अपनी पर्सनल इनवॉल्वमेंट और स्किनकेयर की समझ को लेकर आए हैं। ब्रांड का फोकस एवरीडे स्किनकेयर को सरल और ज्यादा एक्सेसिबल बनाने पर है।
यह भी पढ़ें: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने कहा, "ब्रिक्स का लक्ष्य एकतरफावाद का मुकाबला करना है।"