प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

प्रधानमंत्री आवास के लिए दुल्हन जरूरी है

दिव्यांग पवन की गुहार 600 रुपए पेंशन आवास भी नहीं, तीन दिन में मुझसे कौन शादी करेगा ?

दो माह पहले कुटीर की सूची में नाम आया, अविवाहित होने पर सूची से बाहर हुआ. एक अविवाहित दिव्यांग को पीएम आवास का लाभ मिला, लेकिन अब सीएमओ ने तीन दिन में पत्नी के काग़ज़ जमा करने का अल्टीमेटम दे दिया।

दिव्यांग पवन की गुहार 600 रुपए पेंशन आवास भी नहीं तीन दिन में मुझसे कौन शादी करेगा  

प्रधानमंत्री आवास के लिए दुल्हन जरूरी है | prime news network

शेखर उप्पल, गुना मध्यप्रदेश से एक ऐसी ख़बर आई है, जो न सिर्फ़ शर्मनाक है, बल्कि सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता को बेनकाब करती है। एक अविवाहित दिव्यांग को पीएम आवास का लाभ मिला, लेकिन अब सीएमओ ने तीन दिन में पत्नी के काग़ज़ जमा करने का अल्टीमेटम दे दिया। वरना आवास योजना से बेदख़ल करने की धमकी। सवाल है कि दिव्यांग बिना पत्नी का कागज़ कहां से लाए ?

मामला गुना जिले की आरोन तहसील का है। पवन अहिरवार का नगर पालिका आरोन की पीएम आवास (कुटीर) सूची में दो माह पहले नाम था। लेकिन पवन के घर नगर पालिका का पत्र पहुंचा। जिसमें जिक्र है कि आपके आवेदन में पत्नी का नाम नहीं है। कुटीर की सुविधा उसी को दी‌ जा‌ सकती है, जिसमें पति और पत्नी का नाम हो। यदि तीन दिन में पत्नी के कागज जमा नहीं किए तो आपका कुटीर की सूची से नाम हटा दिया जाएगा। इसी पत्र को लेकर दिव्यांग जिला कलेक्टर के पास पहुंचा। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही कलेक्ट्रेट गुना से कलेक्टर महोदय ने एक आदेश निकाला था। जिसमें सभी नगर पालिकाओं को आदेशित किया गया था कि दिव्यांगों को 6% आवास में आरक्षण की सुविधा दी जाए। वह आदेश भी दिव्यांग ने कलेक्टर को उपलब्ध करवाया और कहा कि आप ही ने आदेश 6% का निकला है। अब मैं तीन दिन में बहू कहां से लाऊं। मुझे ₹600 पेंशन मिलती है। आवास भी नहीं है ऐसी स्थिति में तीन दिन में मुझसे कौन शादी करेगा। 

सवाल- जो खोज रहे जवाब 

शरीर से लाचार पवन अहिरवार का चलना-फिरना मुश्किल। पीएम आवास योजना ने इन्हें एक आशियाने का सपना दिया था। सपना अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि सीएमओ ने तीन दिन में पत्नी के काग़ज़ लाने का तुग़लकी फ़रमान सुना दिया। नोटिस साफ़ कहता है, पत्नी के दस्तावेज़ तीन दिन में दो, वरना आवास निरस्त। अब सवाल ये है कि अविवाहित दिव्यांग पत्नी के कागज़ कहां से लाएगा ?

दिव्यांग पवन नोटिस दिखाकर बोले साहब घर चाहिए, दुल्हन नहीं 

मंगलवार को पवन अहिरवार कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल को नोटिस दिखाकर बोले- साहब घर चाहिए या दुल्हन ? तीन दिन में शादी करना क्या कोई सरकारी योजना है ? यह सुनते ही वहां मौजूद लोग हंसी नहीं रोक पाए। पवन ने कहा, अगर शादी के बिना घर नहीं मिलेगा तो सरकार को सीधे घर संग दुल्हन योजना शुरू कर देनी चाहिए। कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया।  सरकार दावा करती है कि योजनाओं में सबका साथ, सबका विकास हो। लेकिन गुना में ये दावा सिर्फ़ दीवारों पर लिखी लाइन बनकर रह गया है। फिलहाल, पवन को उम्मीद है कि उन्हें बिना शादी के भी उनका कुटीर मिल जाएगा। अब देखना ये है कि क्या ये तुग़लकी आदेश वापस होगा या एक और दिव्यांग गरीब का सपना टूटा हुआ ही रह जाएगा।

Related to this topic: