प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत-चीन सीमा विवाद पर सियासत तेज

भारत कमजोर नहीं, मजबूत स्थिति में है: अरुणाचल के मंत्री बालो राजा ने आईटीबीपी के बयान पर जताई आपत्ति

अरुणाचल प्रदेश के मंत्री बालो राजा ने भारत-चीन सीमा तनाव पर आईटीबीपी नेतृत्व के बयानों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भारत मजबूत स्थिति में है।

भारत कमजोर नहीं मजबूत स्थिति में है अरुणाचल के मंत्री बालो राजा ने आईटीबीपी के बयान पर जताई आपत्ति

Arunachal Pradesh Minister for Urban Affairs, Land Management, and Civil Aviation, Balo Raja |

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश)। अरुणाचल प्रदेश के शहरी मामलों के मंत्री बालो राजा ने बुधवार को भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर दिए गए बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत हर मोर्चे पर मजबूत स्थिति में है और देश को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।

ईटानगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री बालो राजा ने 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के नेतृत्व की तरफ से सीमाई टकराव पर आए बयानों का जिक्र किया। उन्होंने देश की बढ़ती खुफिया ताकत का उदाहरण देते हुए अपनी बात को मजबूती से रखा।

'खुद को कमजोर क्यों समझते हैं?'

मंत्री बालो राजा ने आईटीबीपी नेतृत्व के रुख पर सवाल उठाते हुए तीखा सवाल किया। उन्होंने कहा, "जब आप एक डीआईजी (DIG) के पद पर हैं, तो इस तरह के बयान क्यों देते हैं? खुद को कमजोर क्यों आंकते हैं? भारत बहुत ताकतवर है।" इस दौरान उन्होंने देश की खुफिया क्षमताओं का हवाला देते हुए जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का भी जिक्र किया और कहा कि वह फिल्म देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत की ताकत कितनी बढ़ चुकी है।

राजनीतिक हलचल और आईटीबीपी का संदर्भ

राज्य मंत्री का यह बयान ऐसे संवेदनशील वक्त में सामने आया है, जब आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर द्वारा अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा पर विभिन्न स्थानों पर चल रहे गतिरोध के बीच जवानों को संबोधित करने की खबरें आई थीं। इन बयानों के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिस पर अब मंत्रियों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश सीमा विवाद पर चीन का बयान, भारत से समझौतों के पालन की अपील

Related to this topic: