प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

26 लाख से ज्यादा दीए जलाए गए..

जगमग हुई अयोध्या, 26 लाख से ज्यादा दीए जलाए गए, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Deepotsav 2025 : अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया. अबकी बार 26 लाख दिये प्रज्वलित किए गए. पिछली बार 1.71 लाख दिये जलाए गए थे. 56 घाट दीयों की रोशनी से जगमग हुए. अयोध्या से विहंगम दृश्य सामने आया है..

जगमग हुई अयोध्या 26 लाख से ज्यादा दीए जलाए गए  बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

जगमग हुई अयोध्या, 26 लाख से ज्यादा दीए जलाए गए, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड |

Deepotsav 2025 : अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया. अबकी बार 26 लाख दिये प्रज्वलित किए गए. पिछली बार 1.71 लाख दिये जलाए गए थे. 56 घाट दीयों की रोशनी से जगमग हुए. अयोध्या से विहंगम दृश्य सामने आया है. सीएम योगी ने कार्यक्रम में शिरकत की. इससे पहले वे सीएम योगी ने श्रीराम का राजतिलक किया. रामकथा पार्क जय श्रीराम से गुंज रहा था. सीएम योगी ने राम लला के दर्शन किए. 

अयोध्या दीपोत्सव में राम की पैड़ी समेत सरयू तट के सभी 56 घाटों पर दीपक जलाए गए. इस काम में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 32,000 स्वयंसेवक लगे हैं.

'अपमान, अंधकार और 500 वर्षों के संघर्ष के बाद..'

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में हमें जलाने के लिए दीये कम पड़ गए थे. हमें अयोध्या में केवल 25,000 मिट्टी के दीये मिले. हमने लोगों से अपील की और केवल 51,000 मिले थे, तब हमने प्रदेश भर से दीये इकट्ठा किये थे. तब जाकर 1 लाख 71 हजार दीये जल पाए थे. आज, पूरे भारत के संकल्प के रूप में अयोध्या में लाखों दीये जलाए गए हैं. ये केवल दीये नहीं हैं, बल्कि अपमान, अंधकार और 500 वर्षों के संघर्ष के बाद विश्वास की जीत है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 500 वर्षों तक किस तरह का अपमान झेलना पड़ा था, हमारे बुजुर्गों किस प्रकार के संघर्षों से जूझे थे, ये दीप उसी की विजय का प्रतीक हैं. तब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तंबू में विराजमान थे. अब जब दीपोत्सव का नवम संस्करण होना है तब भगवान राम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हैं. हर दीप हमें एक याद दिलाता है, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता है. सत्य की नियति होती है. विजय होने की, उस नियति के साथ सनातन धर्म लगातार 500 वर्षों तक संघर्ष करता रहा. उसी संघर्ष के परिणाम स्वरूप अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/no-subsidies-will-be-given-to-colombia-says-trump/94686

 

 

Related to this topic: