प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आयोग की 12 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा

शेख हसीना की पार्टी ने चुनाव कार्यक्रमों को ठुकराया

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने जा रहे आम चुनावों को बांग्लादेश आवामी लीग ने सख्त शब्दों में खारिज कर दिया है। पार्टी ने इसे गैरकानूनी सरकार के गैरकानूनी चुनाव आयोग की घोषणा करार दिया है।

शेख हसीना की पार्टी ने चुनाव कार्यक्रमों को ठुकराया

 

शेख हसीना की पार्टी ने चुनाव कार्यक्रमों को ठुकराया

आयोग की 12 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा 

कोलकाता। बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने जा रहे आम चुनावों को बांग्लादेश आवामी लीग ने सख्त शब्दों में खारिज कर दिया है। पार्टी ने इसे गैरकानूनी सरकार के गैरकानूनी चुनाव आयोग की घोषणा करार दिया है। पार्टी का कहना है कि बताते हुए कहा कि इस माहौल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और जन-प्रतिनिधिक चुनाव संभव नहीं है।
एक विस्तृत बयान जारी करते हुए आवामी लीग ने मौजूदा अंतरिम सरकार को कब्जेदार और फासीवादी करार दिया। साथ में पार्टी ने यह भी कहा है कि मौजूदा चुनाव आयोग पूरी तरह पक्षपाती है। इस गैरकानूनी शासन के नियंत्रण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनता की इच्छा को प्रतिबिंबित करने वाला माहौल संभव ही नहीं है।

देश को अस्थिर कर रही सरकार

पार्टी ने आरोप लगाया कि अंतरिम सरकार जान-बूझकर आवामी लीग को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखकर देश को अस्थिरता की ओर धकेल रही है। बयान में कहा गया, “मुक्ति संग्राम का नेतृत्व करने वाली पार्टी को चुनाव से बाहर करके चुनाव कराना देश को गहरे संकट में धकेलने की साजिश है।”
पार्टी ने याद दिलाया कि उसने अब तक हुए 13 राष्ट्रीय चुनावों में से 9 जीते हैं और वह हमेशा जनता के जनादेश से सत्ता में आई है। आवामी लीग ने जोर दिया कि चुनाव से पहले कई कदम उठाए जाएं। इनमें पार्टी पर लगा प्रतिबंध तत्काल हटाया जाए, शेख हसीना व अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज सभी ‘मनगढ़ंत’ मामले वापस लिए जाएं, सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए और चुनाव कराने के लिए एक तटस्थ केयरटेकर सरकार नियुक्त की जाए।

इसे भी पढ़ेंः

संसद में राहुल गांधी ने की प्रदूषण पर चर्चा की मांग, कहा - 'दिल्ली और बड़े शहरों में..'

https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-demands-discussion-on-pollution/100947

 

Related to this topic: