प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भट्टाचार्य की मुस्लिम सियासी कोशिश

भाजपा प्रदेश व सांसद शमिक भट्टाचार्य की मुस्लिम समुदाय को रिझाने की कवायद

कोलकाता। पश्तिम बंगाल के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में मुस्लिम समुदाय में पार्टी की साख जमाने बाबत उनसे संपर्क की कवायद तेज कर दी है।

भाजपा प्रदेश व सांसद शमिक भट्टाचार्य की मुस्लिम समुदाय को रिझाने की कवायद

Shamik Bhattacharya |

कोलकाता। पश्तिम बंगाल के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में मुस्लिम समुदाय में पार्टी की साख जमाने बाबत उनसे संपर्क की कवायद तेज कर दी है। उन्होंने महानगर के हिंदीभाषी बहुल इलाके बड़ाबाजार के मुस्लिम समुदाय की बैठक की और उन्हें टीएमसी की मुस्लिम समुदाय को भुनाने की राजनीति से सावधान किया। 

भट्टाचार्य का मुस्लिम युवकों पर दावा

भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी के राज में मुस्लिम समुदाय का आर्थिक विकास नहीं हो रहा है। बेरोजगार मुस्लिम युवकों मे से कुछ युवकों ने मजबूरन हिंसा का रास्ता अख्तायर कर लिया है। टीएमसी ने बम और हथियार को बढ़ावा दिया है और उसमें कुछ मुस्लिम युवक फंस गए हैं। टीएमसी उनका अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने मुस्लिंम समुदाय को भरोसा दिया कि उनकी पार्टी मुस्लिम युवकों के हाथ में कलम और रोजगार थमाएगी। 

भाजपा का मुस्लिम आर्थिक दावा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के मुस्लिम समुदाय की आर्थिक स्थिति की तुलना गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समुदाय की आर्थिक स्थिति से तुलना की और इन राज्यों के मुस्लिम समुदाय की आर्थिक स्थिति को बेहतर बताया। उन्होंने दावा कि इन राज्यों में हिसा की ऐसी कोई घटना नहीं हुई जिससे मुस्लिम समुदाय को पीड़ा हो। भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने यग भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर मुस्लिम समुदाय की बेहतर स्थिति होगी।

यह भी पढ़े: ब्रात्य बसु ने दी सफाई

https://www.primenewsnetwork.in/india/bratya-basu-issues-clarification/143685

Related to this topic: