प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ओडिशा में पटरी से उतरी ट्रेन

ओडिशा में पटरी से उतरी चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, कोई हताहत नहीं

ओडिशा में जाखपुरा स्टेशन के पास गुरुवार को चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतर गई।

ओडिशा में पटरी से उतरी चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस कोई हताहत नहीं

Chennai–New Jalpaiguri Express Coach Derails in Odisha |

जाजपुर (ओडिशा)। ओडिशा में जाखपुरा स्टेशन के पास गुरुवार को चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतर गई। ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (CPRO) दीपक राउत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 8.51 बजे हुई इस घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। यात्रियों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर नज़र रखी जा रही है और रेलवे लाइन भी जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।

चेन्नई से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी ट्रेन

CPRO ने बताया कि, "जाखपुरा में पटरी से उतरने की एक मामूली घटना हुई है। ट्रेन चेन्नई से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। कोई घायल या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावित यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया जा रहा है। यह एक मामूली घटना है। उन्होंने बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर (8114382367) भी जारी किया गया है। एक टेक्निकल टीम और सीनियर अधिकारी मौके पर हैं। यात्रियों को हर संभव मदद दी जा रही है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। 

दुर्घटना राहत ट्रेन को किया गया रवाना

अधिकारी ने बताया भद्रक (BHC) और खुर्दा रोड (KUR) से एक दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) को 08:53 बजे रवाना होने का आदेश दिया गया। इसके अलावा, खुर्दा रोड (KUR) से एक एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विपमेंट (ARME) को भी 08:53 बजे निकलने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/vivek-oberoi-moves-delhi-hc-against-ai-deepfakes-and-fake-endorsements/131993

विवेक ओबेरॉय ने AI और फर्जी एंडोर्समेंट के खिलाफ खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा

Related to this topic: