प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बुआ के बेटे की मौत से दुखी था, जांच जारी

फुफेरे भाई की मौत से दुखी युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

छतरपुर। स्थानीय होटल में मंगलवार को एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया था।

फुफेरे भाई की मौत से दुखी युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

फुफेरे भाई की मौत से दुखी युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

बुआ के बेटे की मौत से दुखी था, जांच जारी

प्राइम न्यूज नेटवर्क

छतरपुर। स्थानीय होटल में मंगलवार को एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में वह अपने फुफेरे भाई की मौत की बात कह रहा था और उसी के पास जाने के लिए भी कह रहा था।

यह घटना बमीठा झांसी चार लेन पर स्थित एक होटल का है। उसकी पहचान राजेश मिश्रा  (25) नेके रूप में हुई है। मालूम हो कि उसके बुआ के बेटे की एक हादसे में मौत हो गई थी।  दोनों साथ ही रहते थे। भाई की मौत के बाद वह गहरे अवसाद में था। इस बीच कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके फुफेरे भाई धीरेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। राजेश बुआ के घर रामनगर गांव में ही रहता था, लेकिन वर्तमान में वह गोवा में काम करता था। सोमवार को वह यहां लौटा था होटल में रुका था। मंगलवार को उसने खुद को गोली मार ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related to this topic: