प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सेफ यात्रा के लिए रेलवे ने की यात्रियों से अपील

छठ - कई स्टेशनों के लिए शुरू हुई विशेष ट्रेनें

जबलपुर । छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवाएं 24 अक्टूबर से शुरू हो गई हैं।

छठ - कई स्टेशनों के लिए शुरू हुई विशेष ट्रेनें

छठ - कई स्टेशनों के लिए शुरू हुईँ विशेष ट्रेनें

सुरक्षा और सेफ ट्रैवेल के रेलवे ने की यात्रियों से अपील

प्राइम न्यूज नेटवर्क

जबलपुर । छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवाएं 24 अक्टूबर से शुरू हो गई हैं। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो यात्री बिहार के विभिन्न जिलों में अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने जा रहे हैं।

पर्व के दौरान प्रतिदिन हजारों यात्री बिहार पहुंचते हैं, जिससे नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना काफी कठिन हो जाता है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संचालन को सुचारू रखने के उद्देश्य से इन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है।

रेलवे ने बताया कि छठ पर्व के दौरान दानापुर आने वाली भीड़ का अनुमान हर वर्ष बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष लगभग 30 से 40 प्रतिशत अधिक यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए सभी ज़रूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। अतिरिक्त रेलवे कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।

 

स्पेशल ट्रेन पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, हाजीपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर के लिए शुरू की गई है। इन ट्रेनों में साधारण एवं आरक्षित दोनों प्रकार की सीट व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि अनारक्षित डिब्बों में पर्याप्त संख्या में कोच लगाए जाएं, ताकि बिना आरक्षण वाले यात्री भी आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, निम्न विशेष ट्रेनें 

ट्रेन नंबर      मार्ग प्रस्थान समय   आवृत्ति

01653    दिल्ली – दानापुर स्पेशल  शाम 7:24 बजे (दिल्ली से)   दैनिक संचालन।

01659    आनंद विहार – पटना स्पेशल  शाम 8:15 बजे सप्ताह में 5 दिन।

05528    मुंबई – पटना स्पेशल रात 10:50 बजे  छठ अवधि में विशेष संचालन।

03412    अमृतसर – भागलपुर स्पेशल  सुबह 5:30 बजेसप्ताह में 3 दिन।

03516    सियालदह – दानापुर स्पेशल  सुबह 8:55 बजे प्रतिदिन।

(नोट: समय और आवृत्ति रेलवे विभाग द्वारा समय-समय पर परिवर्तन के अधीन होंगे।)

यात्रियों से अपील-रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान कोविड-सुरक्षा। मानकों को ध्यान में रखें।  अनावश्यक भीड़भाड़ और धक्का-मुक्की से बचें। अपनी सामग्री की स्वयं सुरक्षा करें। यात्रा संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ही प्राप्त करें।

Related to this topic: