प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में आयुर्वेदिक एम्स घोषणा

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयुर्वेदिक एम्स की घोषणाकी

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन दौरे में जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने उज्जैन में आयुर्वेदिक एम्स (AIIMS) स्थापित करने की घोषणा की।

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में आयुर्वेदिक एम्स की घोषणाकी

Ujjain |

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन दौरे में जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने उज्जैन में आयुर्वेदिक एम्स (AIIMS) स्थापित करने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद उज्जैन को आयुष और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हरियाखेड़ी में जल परियोजना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के हरियाखेड़ी क्षेत्र में 1133.67 करोड़ रुपये की जल आवर्धन परियोजना का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। यह परियोजना उज्जैन शहर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम के 16 कचरा संग्रहण वाहनों और पांच अन्य नगर निगम वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उज्जैन महत्वपूर्ण शहर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अने संबोधन में कहा कि उज्जैन धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है और यहां आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना से न केवल प्रदेश बल्कि देशभर के मरीजों को लाभ मिलेगा। साथ ही, जल परियोजना के पूर्ण होने से आने वाले वर्षों में शहरवासियों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।इस मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संत समाज और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़े: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर एक्सक्लूसिव बातचीत

https://www.primenewsnetwork.in/india/exclusive-interview-with-cabinet-minister-op-rajbhar/140474

Related to this topic: