प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मस्जिद और कनॉट प्लेस में घूमता दिखा

विस्फोट से पहले सुकून से घूमता रहा उमर

दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। उसमें आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर नबी को बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से दिल्ली में एंट्री करते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है।

विस्फोट से पहले सुकून से घूमता रहा उमर

विस्फोट से पहले सुकून से घूमता रहा उमर

मस्जिद और कनॉट प्लेस में घूमता दिखा 

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। उसमें आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर नबी को बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से दिल्ली में एंट्री करते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। वीडियो में उमर बार-बार कैमरे की ओर देख रहा है और कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग रखा हुआ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यही सफेद हुंडई i20 (HR 26 CE 7674) कार बाद में लाल किले के पास धमाके में तब्दील हुई थी।

बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुआ आतंकी उमर

10 नवंबर की सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर उमर की कार बदरपुर टोल प्लाजा से गुजरती नजर आई। फुटेज में कार टोल बूथ पर रुकती है, उमर मास्क पहने हुए है और कैमरे की तरफ कई बार देखता है। वह टोल देने के लिए हाथ बाहर निकालता है, इस दौरान वह काफी सतर्क नजर आया।

मस्जिद और कनॉट प्लेस में घूमता दिखा उमर

जांच में पता चला है कि धमाके से कुछ घंटे पहले उमर पुरानी दिल्ली की फैज-ए-इलाही मस्जिद गया था। यहां वह करीब 10 मिनट रुका और कैमरे में उसका चेहरा साफ दिखा। 
इसके बाद 10 नवंबर दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर उमर की i20 कार कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में दिखी। यह जगह संसद भवन से मात्र 3 किलोमीटर दूर है। पुलिस के मुताबिक, ब्लास्ट से पहले उमर कई इलाकों में इस कार से घूमता रहा।  वह कभी मस्जिद, कभी बाजार, तो कभी पार्किंग एरिया में गया।

लाल किला पार्किंग का वीडियो

धमाके से ठीक पहले का फुटेज लाल किला पार्किंग एरिया का है। शाम 6 बजकर 22 मिनट पर कार को पार्किंग टोल बूथ पर कतार में खड़ा देखा गया। उमर खिड़की से हाथ निकालकर पार्किंग स्लिप लेता हुआ दिखा। वीडियो से साफ है कि वह पूरी तरह सामान्य व्यवहार करने की कोशिश कर रहा था, ताकि किसी को शक न हो।

यह भी पढ़ेंः

दिल्ली बम कांड: जांच एजेंसियों का ध्यान चार डाक्टरों पर केंद्रित

https://www.primenewsnetwork.in/india/delhi-blasts-probe-focuses-on-four-doctors/97530

Related to this topic: