लालकिले के पास विस्फोट की जांच जारी है। इस बीच, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल चार डाक्टरों पर ध्यान केंद्रित किया है। वे पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर विस्फोट कराने की तैयारी में थे।
चार डॉक्टरों पर केंद्रित हुई जांच
लालकिले के पास विस्फोट कांड के लिए जिम्मेदार कुल आठ लोगों में तीन डाक्टर हैं जिनमें एक महिला डाक्टर भी है। डा. उमर नबी को आई 20 कार उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार माना गया है। ये सभी तीनों डाक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी डा. उमर कार बम विस्फोट में मारा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी हाल में अंर्देशीय आतंक माड्यूल के पर्दाफाश के बाद गिरफ्तार किए गए। इन विभिन्न प्रोफेशनल्स में डाक्टर, धर्म प्रचारक और व्यवसाई हैं।
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक तौर पर जांच से लगता है कि विस्फोट विभिन्न स्थनों पर हमले की सुनियोजित साजिश के तहत किया गया। आई 20 से विस्फोट के बाद कई वाहनों को जब्त किया गया है जिनमें एक ईकोस्पोर्ट और एक ब्रिज भी है। इसके अलावा अन्य वाहनों की भी तलाश है। इस विस्फोट कांड में कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही हजारों किलो विस्फोटक बरामद किया गया है। बरामद विस्फोटक सामग्रियों में 20 क्विंटल एनपीके खाद भी है जो विस्फोटक बनाने भी काम आता है।
यह भी पढ़े: 3000 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने को तैयार थे 60 जेसीवी
https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-news-forest-department/97529