बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद 12 नवंबर को उन्हें घर भेज दिया गया।
धर्मेंद्र स्वास्थ्य अपडेट लाइव:
बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद 12 नवंबर को उन्हें घर भेज दिया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उनके घर पर ही एक छोटा ICU रूम बनाया गया है, जहाँ उनकी लगातार देखभाल की जा रही है।
घर के बाहर दिखी एंबुलेंस
सोमवार दोपहर को अचानक धर्मेंद्र के घर के बाहर एक एंबुलेंस दिखाई दी। एंबुलेंस अंदर पहुँचने के कुछ ही मिनटों बाद घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई और इलाके को कुछ दूरी तक बैरिकेड कर दिया गया। इससे लोगों में चिंता और हलचल बढ़ गई कि आखिर क्या हुआ है।
सेलेब्रिटीज़ का आना शुरू
एंबुलेंस आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई चेहरे धर्मेंद्र के घर पहुंचे। सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई दिए और परिवार से मिलने पहुँचे।
परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
धर्मेंद्र के परिवार या डॉक्टरों की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एंबुलेंस किस कारण बुलाई गई थी। फैंस लगातार उनकी जल्द सेहतयाबी की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएँ भेज रहे हैं।
यह भी पढ़े: 'सीमाएं बदल सकती हैं, कौन जानता है?
https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-statement-sindh-will-be-back-in-india-tomorrow/98581