प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बंगाल में ED की छापेमारी, 24 ठिकाने छापा

पश्चिम बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

कोयला कारोबारियों पर अवैध लेन-देन के मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के करीब दो दर्जन ठिकानों पर छापा मारा और करीब आठ करोड़ रुपए की नकदी व सोना जब्त किया।

पश्चिम बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid West Bengal |

आठ करोड़ रुपए की नकदी और सोना जब्त

कोयला कारोबारियों पर अवैध लेन-देन के मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के करीब दो दर्जन ठिकानों पर छापा मारा और करीब आठ करोड़ रुपए की नकदी व सोना जब्त किया। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी का सिलसिला चलता रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ईडी की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अवैध आय को वैध बनाने का खेल उजागर

ईडी को जानकारी मिली थी कि कई कोयला कारोबारी और ठेकेदार अवैध आय कर रहे हैं और उसे वैध आय में बदलने के लिए फर्जी कंपनियों और संदिग्ध बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे।

कोलकाता, हावड़ा, मेदिनीपुर समेत कई जिलों में छापे

एजेंसी ने कोलकाता के अलीपुर, तपसिया, न्यू अलीपुर, साल्टलेक, ईएम बाईपास, हावड़ा के सलप मोड़ और डोमजूर, तथा पश्चिम मेदिनीपुर के झाड़ग्राम में छापेमारी की।

आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में सबसे अधिक कार्रवाई

केवल आसनसोल–दुर्गापुर औद्योगिक इलाके में कोयला कारोबारियों के यहां ग्यारह ठिकानों पर छापा मारा गया।

मैथन के कोयला कारोबारी को हिरासत में लिया गया

छापेमारी के दौरान मैथन के एक कोयला कारोबारी को हिरासत में भी लिया गया है।

यह भी पढ़े: ममता पर शुभेंदु की चुनाव आयोग में शिकायत

https://www.primenewsnetwork.in/india/adhikari-complains-to-ec-against-mamata/98429

 

Related to this topic: