प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जबलपुर में एपस्टीन फाइल FIR दर्ज

जबलपुर में एपस्टीन फाइल से जुड़े मामले में पहली FIR

जबलपुर। मध्य प्रदेश में तथाकथित “एपस्टीन फाइल” विवाद से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई की है।

जबलपुर में एपस्टीन फाइल से जुड़े मामले में पहली fir

Cyber Crime |

जबलपुर। मध्य प्रदेश में तथाकथित “एपस्टीन फाइल” विवाद से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल को संचालित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

प्रदेश में यह पहला मामला

पुलिस के मुताबिक, यह प्रदेश में इस विवाद से जुड़ा पहला मामला है, जिसमें आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है। शिकायत जबलपुर नगर निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शैलेंद्र सिंह कोरव की ओर से की गई थी।

ओमती थाने में शिकायत दर्ज

बताया गया है कि 9 फरवरी को ओमती थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई, जिससे प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

आईटी कानून के तहत केस दर्ज

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईटी एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, सोशल मीडिया अकाउंट के संचालक की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्य सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: दुबई निवेश घोटाले का खुलासा

https://www.primenewsnetwork.in/india/dubai-2283-cr-investment-scam-exposed/140675

Related to this topic: