प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

मृत IPS के नाम से 8 करोड़ का घोटाला

मृत IPS के फर्जी साइन से लाइसेंस रिन्यू कराया, 5 साल में 8 करोड़ पेमेंट लिया

भोपाल: एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी ने मृत आईपीएस अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से लाइसेंस रिन्यू कराया और 5 साल में सरकारी विभागों से 8 करोड़ से अधिक की राशि हासिल की।

मृत ips के फर्जी साइन से लाइसेंस रिन्यू कराया 5 साल में 8 करोड़ पेमेंट लिया

Security Agency Scam |

भोपाल। राजधानी से भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी ने मृत आईपीएस (IPS) अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग करके अपना लाइसेंस रिन्यू कराया और पिछले 5 वर्षों में सरकारी विभागों से ₹8 करोड़ से अधिक का भुगतान हासिल कर लिया।

जीएसटी के नाम पर भी वसूले   

​आईपीएस अधिकारी की मृत्यु साल 2015 में हो गई थी, उनके ही फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग 2017 में लाइसेंस रिन्यूअल के लिए किया गया। फर्जी लाइसेंस के आधार पर एजेंसी ने संस्कृति विभाग से जुड़े 14 कार्यालयों में सुरक्षा का ठेका हासिल किया और 5 साल में ₹8 करोड़ से ज्यादा का पेमेंट लिया। एजेंसी ने ₹90.60 लाख जीएसटी के नाम पर भी वसूले, जबकि लाइसेंस ही अवैध था।

​गृह विभाग ने लाइसेंस जारी करने से किया इनकार

गृह विभाग ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई लाइसेंस जारी ही नहीं किया। विभाग के अनुसार, संबंधित एजेंसी का लाइसेंस केवल मई 2017 तक वैध था, उसके बाद कोई रिन्यूअल नहीं हुआ।

​यह है मामला

क्लासिक सिक्योरिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट की ​शुरुआत 2012 हुई थी। गृह विभाग से सुरक्षा (पसारा) लाइसेंस मिला था, जिसकी वैधता 2017 तक थी। 2017 में वैधता खत्म होने के बाद, संचालक आर.के. पांडे ने लाइसेंस के नवीनीकरण  के लिए मृत IPS एस.के. पांडे (जिनकी मृत्यु 25 दिसंबर 2015 को हार्ट अटैक से हुई थी) के फर्जी साइन का इस्तेमाल किया। इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, भारत भवन और पंजाबी साहित्य अकादमी जैसे 14 सरकारी दफ्तरों में गार्ड तैनात किए गए।

फर्जी हस्ताक्षर से इनकार

​जांच में पता चला कि 2017-22 के बीच के लाइसेंस पर आईपीएस एस.के. पांडे के हस्ताक्षर थे, जबकि वे उस समय जीवित ही नहीं थे। मामला सामने आने के बाद 2022 में विभागों से गार्ड तो हटा दिया गया, लेकिन एजेंसी का भुगतान नहीं रोका गया। उधर, एजेंसी के संचालक आर.के. पांडे ने कहा कि उन्होंने कोई फर्जी दस्तावेज नहीं लगाया और यह उन्हें फंसाने की साजिश है।

यह भी पढ़े: वैलेंटाइन पर विरोध, युवक की चाकू से हत्या

https://www.primenewsnetwork.in/india/youth-stabbed-to-death-over-valentines-protest/143866

Related to this topic: