प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गड़ा धन के शक में बाबा-भतीजे की पिटाई

गड़ा धन खोजने का शक, विधायक के भतीजे और बाबा की धुनाई

सतना। जिले के चित्रकूट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के भतीजे रोहित कुशवाहा और उनके साथ मौजूद एक बाबा को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

गड़ा धन खोजने का शक विधायक के भतीजे और बाबा की धुनाई

Chitrakoot Incident |

सतना। जिले के चित्रकूट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के भतीजे रोहित कुशवाहा और उनके साथ मौजूद एक बाबा को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों को शक था कि ये लोग रात के अंधेरे में जंगल के अंदर 'गड़ा हुआ धन' खोजने के लिए खुदाई करने आए थे। घटना शनिवार की रात की बताई जाती है।

रात में विधायक का भतीजा जंगल में गया

विधायक का भतीजा रोहित कुशवाहा और पन्ना निवासी अनुज पांडेय अपनी कार जंगल के बाहर खड़ी कर अंदर गए थे। उनके साथ मुरध्वज आश्रम का एक बाबा भी मौजूद था।रात के समय जंगल में बार-बार जलती-बुझती टॉर्च की रोशनी देखकर आस-पास के ग्रामीण सतर्क हो गए। जब वे मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोग भागने लगे।

ग्रामीणों ने पकड़ा औऱ धुनाई कर दी

​ग्रामीणों ने पीछा करके रोहित कुशवाहा और बाबा को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, उनका तीसरा साथी अनुज पांडेय मौके से भागने में सफल रहा। वह रविवार सुबह आश्रम में मिला। ग्रामीण आरोपियों के साथ एक युवती को भी देखने की बात कह रहे हैं।

​पुलिस जांचकर रही जड़ी बूटी खोजने के दावे की सच्चाई 

पुलिस की पूछताछ में रोहित और बाबा ने बताया कि वे गड़ा धन खोजने नहीं, बल्कि औषधीय जड़ी-बूटियां तलाशने जंगल में गए थे।थाना प्रभारी गिरिजाशंकर बाजपेयी के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और दोनों को थाने ले आई। प्रारंभिक पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। फिलहाल पुलिस जड़ी-बूटी खोजने के दावे की सच्चाई का पता लगा रही है।

यह भी पढ़े: सरकारी गाड़ी के नाम 4 करोड़ की ठगी

https://www.primenewsnetwork.in/india/4-crore-scam-in-govt-vehicle-contracts/132792

Related to this topic: