प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

इंदौर-खंडवा रेल परियोजना: 18 सुरंगें

इंदौर-खंडवा रेल: 18 सुरंगों से बचेंगे 17 हजार पेड़

इंदौर। इंदौर-खंडवा रेल परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। लंबे समय से अटके महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के संवेदनशील घाट सेक्शन में काम का रास्ता साफ हो गया है।

इंदौर-खंडवा रेल 18 सुरंगों से बचेंगे 17 हजार पेड़

Railway Project |

इंदौर। इंदौर-खंडवा रेल परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। लंबे समय से अटके महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के संवेदनशील घाट सेक्शन में काम का रास्ता साफ हो गया है। लक्ष्य है कि 2028 के सिंहस्थ से पहले इंदौर-खंडवा के बीच सीधी रेल सेवा शुरू कर दी जाए, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मिली मंजूरी

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद डॉ. अंबेडकर नगर (महू) से ओंकारेश्वर रोड के बीच करीब 454 हेक्टेयर वन भूमि पर रेल ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह हिस्सा परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील भाग माना जाता है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर 18 टनल बनेंगे

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए घाट सेक्शन में 18 टनल (सुरंग) बनाई जाएंगी। इससे लगभग 17 हजार पेड़ों की कटाई टाली जा सकेगी। रेलवे और संबंधित एजेंसियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इंदौर-खंडवा यात्रा कम होगी, माल परिवहन को गति

परियोजना पूरी होने के बाद इंदौर से खंडवा के बीच यात्रा समय में कमी आएगी और माल एवं यात्री परिवहन को गति मिलेगी। सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के मद्देनजर यह रेल लाइन बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। घाट सेक्शन में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: पूर्व डीडी की 11.81 करोड़ की संपत्ति कुर्क

https://www.primenewsnetwork.in/india/ex-dds-assets-worth-1181-cr-seized/140686

Related to this topic: